• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*सम्मान और स्नेह के साथ विदाई 6 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति समारोह पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे पुलिस कंट्रोल रूम मे संपन्न*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 1, 2025
in कटनी
0
*सम्मान और स्नेह के साथ विदाई 6 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति समारोह पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे पुलिस कंट्रोल रूम मे संपन्न*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम

दिनांक 01.07.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हमारे पुलिस विभाग के 06 सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना सम्पूर्ण सेवा जीवन जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था की सुरक्षा एवं विभागीय दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ समर्पित किया।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी इस प्रकार हैं:
*उप पुलिस अधीक्षक:* श्री प्रभात कुमार शुक्ला

*कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक* : श्री नरेश कुमार सोनकर

*कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक* : श्री श्याम बिहारी तिवारी

*कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक* : श्री यज्ञ नारायण कोल

*कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक* : श्री केशव प्रसाद दुबे

*कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक* : श्री राम मिलन कुम्हार

समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी अपने परिजनों, ईष्ट-मित्रों के साथ बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए, जिससे कार्यक्रम एक आत्मीय, भावनात्मक एवं पारिवारिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गई, और उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और सेवाभाव हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया ने भी सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में कभी किसी प्रकार की आवश्यकता या समस्या उत्पन्न होती है, तो वे बिना संकोच विभाग से संपर्क कर सकते हैं — हर संभव सहयोग एवं समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित शाखाएं सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों के समस्त देयक एवं सेवा-स्वत्वों (पेंशन, ग्रेच्युटी आदि) का समयबद्ध एवं त्वरित भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस गरिमामयी समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, अधिकारी-कर्मचारीगण एवं ईष्ट-मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने समस्त सेवानिवृत्तजन को ससम्मान विदाई दी एवं उनके गौरवपूर्ण सेवाकाल को स्मरण किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बरगवां स्थित अपेक्स अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से गई युवक की जान VIDEO

बरगवां स्थित अपेक्स अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से गई युवक की जान VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d