MPNEWSCAST मनीष गौतम
प्रतिवर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया जाता है य़ह अवसर दुनिया भर के डॉक्टरों की भावना को याद करता है जो रोगियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम करते हैं। साथ ही आज ही के दिन फॉगसी गर्ल चाइल्ड डे भी मनाया जाता है इसी अवसर पर आज दिनांक 1 जुलाई 2025 को कटनी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सोसायटी के तत्वाधान में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं फॉगसी बालिका दिवस बड़े उत्साह के साथ लिटिल स्टार फाउंडेशन हिरवारा में मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के लिए स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें डाॅ वंदना गुप्ता डॉ हर्षिता गुप्ता डॉ स्वाति जैन एवं डॉ निधि बजाज के द्वारा बालिकाओं को सर्वाईकल कैंसर एवं माहवारी से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर जिसे हिंदी में गर्भाशय का कैंसर भी कहते हैं इसका मुख्य कारण एचपीवी वायरस है एचपीवी एक ऐसा वायरस है जो यौन संपर्क के माध्यम से फैलता है सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण किया जाता है यह वैक्सीन एचपीवी वायरस के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है यह मुख्य रूप से 9 से 44 वर्ष की आयु के लड़कियों और महिलाओं को लगाई जाती है साथ ही 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को निःशुल्क सर्वाईकल कैंसर का टीका भी लगाया गया इस शिविर में सोसायटी की अध्यक्ष डाॅ हर्षिता गुप्ता, सचिव डॉ स्वाति जैन, डॉ वंदना गुप्ता डॉ उमा निगम डॉ मनीषा साहू डॉ ज्योत्स्ना निगम डॉ स्नेह चौधरी डॉ निधि बजाज डॉ हर्षा बत्रा डॉ सुजाता त्रिपाठी डॉ सुषमा गट्टानी डॉ आर्यन तिवारी के साथ सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


