MP NEWS CAST मनीष गौतम
*महापौर के ऑंगनबाड़ी कायाकल्प अभियान के तहत् 101 ऑंगनबाड़ियां को सामाजिक संस्थाओं ने लिया गोद*
*दो माह के भीतर सभी 687 ऑंगनबाड़ी होंगी सर्वसुविधायुक्त*
*पच्चीस हजार नौनिहालों के भविष्य को मजबूत करने महापौर की अभिनव पहल, पहली बार लागू हो रहा नया मॉडल*
*अब जबलपुर में ऑंगनबाड़ी के बच्चे नहीं बैठेगें फट्टी एवं दरी में*
*प्रत्येक ऑंगनबाड़ी में बच्चों की जरूरत की सभी बस्तुएॅं*
*कुर्सियॉं, फिल्टर, ग्रीन बोर्ड, एम.पी. कलैन्डर, स्टील थालियॉं, अल्मारी, पंखे, लाईटें, पोषण आहार किट*
*पहले चरण में 101 ऑंगनबाड़ियों को लिया गोद, कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की होगी बेहतर देखभाल – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*
*गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी मिलेगा सामाजिक समितियों से लाभ*
*यह सभी सामाजिक संस्थाओं के सदस्य अब अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, अपने परिजनों के जन्मोत्सव, जयंती और पुण्यतिथि ऑंगनबाड़ी केन्द्र के नौनिहालों के बीच मनाएंगे*
जबलपुर। नौनिहालों के भविष्य को और अधिक सशक्त बनाने के लिए शहर में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के नेतृत्व में ऑंगनबाड़ी कायाकल्प अभियान शुरू हो गया है। पहली बार इस तरह का अभिनव अभियान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा सामाजिक समितियों के सहयोग से शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत् महापौर की पहल पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा नगरीय क्षेत्र की 687 ऑंगनबाड़ियों को गोद लिया जायेगा। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए महापौर श्री अन्नू ने बताया कि पहले चरण में 101 ऑंगनबाड़ियां को गोद ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 2 माह के भीतर ऑंगनबाड़ी ले ली जायेगी गोद एवं होंगी सर्वसुविधायुक्त। इस अभियान के तहत् ऑंगनबाड़ियों में बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी जरूरी आधारभूत सुविधाएॅं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल भी की जाएगी।
आज पत्रकारवार्ता में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि पहली बार इतने बड़े पैमाने में ऑंगनबाड़ियों को गोद लिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य देश के भविष्य को सशक्त बनाना है। इस काम में सामाजिक संस्थाओं के अलावा पार्षद एवं शहर के नागरिक सहयोग कर रहे हैं।
शहर में कुल 687 आंगनवाडी केन्द्र है, प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र पर 1 आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं 1 सहायिका पदस्थ रहती हैं जो 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। इसके अतिरिक्त विभाग के आंगनवाडी कार्यकर्ताओ योगदान काफी रहा है इनके सहयोग से अथक एवं संवेदनशील प्रयास सें शासन की “फलैगशिप“ योजनाये जैसे लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर संभव हो पाया। महापौर ने बताया कि सभी सामाजिक संस्थाओं के सदस्य अब अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, अपने परिजनों के जन्मोत्सव, जयंती और पुण्यतिथि ऑंगनबाड़ी केन्द्र के नौनिहालों के बीच मनाएंगे।
*महापौर लेगें 11 ऑंगनबाड़ियों को गोद -*
कायाकल्प अभियान के पहले चरण में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ द्वारा 11 ऑंगनबाड़ियों को गोद लेने का संकल्प लिया गया है। संकल्प के तहत् ऑंगनबाड़ियों में शासन के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार व्यवस्थाएॅं की जायेगी।
*25 हजार परिवार होगें लाभांवित -*
शहर के 687 ऑंगनबाड़ियों से लगभग 25 हजार बच्चे, गर्भवती महिलाएॅं और धात्री महिलाएॅं जुड़ी हुई हैं। इस प्रकार कायाकल्प अभियान से शहर के 25 हजार परिवार लाभांवित होगें।
*अब जबलपुर में ऑंगनबाड़ी के बच्चे नहीं बैठेगें फट्टी एवं दरी में -*
चिन्हित किये गये आंगनवाडी केन्द्रो में आधारभूत सुविधाये जैसे प्रति आंगनवाडी केन्द्रो पर छोटे बच्चो हेतु 30 रंगीन कुर्सिया, बच्चो हेतु थालिया, ग्रीन बोर्ड, शाला पूर्व शिक्षा हेतु शैक्षणिक सामाग्री का दिया जाना निश्चित किया गया है। इसके साथ ही ऑंगनबाड़ी को 4 कैलेन्डर, 1 वॉटर फिल्टर, 30 स्टील की थालियॉं, अल्मारी, पंखे, लाईटें, एवं पोषण आहर किट भी दी जायेगी। इसके अतिरिक्त सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी नियमित रूप से ऑंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण और निरीक्षण करेगें। पदाधिकारी उन परिवारों से भी मुलाकात करेगें, जिनके बच्चे कुपोषित हैं।
*ऑंगनबाड़ियों को प्रदान किया जायेगा आकर्षक स्वरूप -*
कायाकल्प अभियान के तहत् शहर की सभी ऑंगनबाड़ियों को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जायेगा। ऑंगनबाड़ियों में पेंट कराया जायेगा। जिन ऑंगनबाड़ियों की स्थिति ठीक नहीं है उन्हें दूसरी जगह या शासकीय भवनों में शिफ्ट कराया जायेगा।
*शासन के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार होगा काम -*
आंगनवाडी केन्द्रो में 6 माह से 6 वर्ष के बच्चो एवं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य एव पोषण हेतु शासन के दिए गए मार्गदर्शी सिद्धातों के अनुरूप कार्य किया जाता है। सामाजिक संस्थाएॅं भी शासन के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार ही काम करेगीं और लाभ पहुॅंचाऐगीं।
*अतिकुपोषित बच्चों को दी जायेगी न्यूट्रीकिट -*
आंगनवाडी कायाकल्प अभियान के अंतर्गत अतिकुपोषित (SAM) बच्चो को प्रोटीनयुक्त न्यूट्रीकिट दिए जाने का कार्यक्रम शामिल किया गया है। इस न्यूट्रीकिट में प्रोटिन हेतु (SAM) मूंगदाल 2 कि.ग्रा. मूंगफली 1 किग्रा, गुड 1 कि.ग्रा ऑवला कैन्डी एवं शुद्ध घी का पैकट दिए जाने का प्रावधान है।
*महापौर के नवाचार की सबने की सराहना :-*
पत्रकारवार्ता के दौरान नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज ने संबोधित करते हुए कहा कि महापौर श्री अन्नू जी के द्वारा जो ये नवाचार की पहल की गई है वह एक अनूठी पहल है, इससे ऑंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य संवरेगें।
इस अवसर पर समाज सेविका श्रीमती अर्चना दीक्षित ने भी महापौर के इस पहल की सराहना की और उन्हें ऐसे ही जनहित के कार्यो को करने की शक्ति मिले ऐसी शुभकामनाएॅं दी। पत्रकारवार्ता के दौरान योजना क्रमांक 6 के परियोजना अधिकारी विकेश राय ने बहुत ही भावुक होते हुए विचार व्यक्त किया कि महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ नवाचार के माध्यम से ऑंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य की चिंता की, ये अपने आप में देश में ऐसा पहला मॉडल मेरे को दिखाई दिया। इसके लिए मैं हृदय से महापौर को बधाई देता हूॅं।
इस मौके पर नगर निगम अध्यक्ष के साथ-साथ एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, समितियॉं जिसमें ऊर्जा महिला उत्थान संस्था, सिंधु नेत्रालय, आ मां आ परिवार, छोटी नीम परिवार, जीतो संस्था जबलपुर, स्टेडियम परिवार, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर, एडवोकेट शशांक शेखर जी, खालसा स्कूल ग्रुप 1990, Crist Church Schools Alumni Association Jabalpur, महापौर सलाहकार समिति, प्राइड ग्रुप जबलपुर, जिलेहरीघाट ग्रुप, जॉगर्स पार्क परिवार, मां वैष्णव देवी तीर्थ यात्रा समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
दिनांक :- 28.06.2025
*जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*
*महापौर*
*नगर निगम, जबलपुर*


