सिलौंडी सहकारी समिती से बसेहरा मार्ग घनहन मार्ग में पहली ही बारिश में पूरी तरह कीचड़ हो चुका है ।
किसान को पैदल भी जाने में बहुत बहुत दिक्क्क्त होती है ।वाहन तो कीचड़ में ही फस जाते है ।
सिलौंडी के 250 लगभग किसानों के आने जाने वाला मार्ग होने से किसान भाई बहुत परेशान है । किसान भाई ने बताया कि कटनी कलेक्टर की जनसुनवाई में 5 फरवरी 2025 शिकायत करने के बाद भी आज तक विभाग ध्यान नही दे रहा है ।अनेक बार पंचायत में शिकायत की ग्राम सभा का प्रस्ताव डलवाया मगर पंचायत के जिम्मेदार 25 लाख से अधिक की राशि होने के कारण पूरा जिम्मेदार विभाग को बता रहे है । विभाग फंड ना होने की बात कहकर बात टाल रहा है ।
किसान नीरज राय,रविंद्र काछी ,राम लाल काछी ,संजय कच्छी ने बताया कि हम किसानों ने सरपंच से लेकर ,विधायक, सांसद , कलेक्टर , एस डी एम सभी को अपनी परेशानी की शिकायत कर दी है ।
जल्द से जल्द मार्ग निर्माण का कार्य शुरू नही हुआ तो किसान भाई शासन प्रशासन के विरुद्ध में भूख हड़ताल करने मजबूर होगे ।


