रतलाम में राइज कॉनक्लेव हो रहा है। जिसमें एमपी सीएम डाक्टर मोहन यादव शामिल होंगे। सीएम के काफिले में 19 इनोवा कारें थीं। गुरुवार की रात इन्हें डोसीगांव स्थित बीपी के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए लाया गया। डीजल भरवाकर कारें आगे बढ़ीं पर एक-एक करके बंद होने लगीं। गाड़ियां बंद हो गईं, जिससे
अफरा-तफरी मच गई। गाड़ियों को धक्का देकर सड़क के किनारे खड़ा किया गया। प्रशासनिक व खाद्य एवं आपूर्ति के अफसर मौके पर पहुंचे।गाड़ियों के डीजल टैंक खुलवाकर चेक किए। पता चला कि 20 लीटर डीजल में से लगभग 10 लीटर तो पानी ही था। सभी कारों में यही हाल था।तुरंत पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। सीएम के काफिले के लिए इंदौर से दूसरी गाड़ियां मंगवाई गईं।


