उमरियापान:- बारिश के मौसम में बिजली जनित हादसों से बचाव को लेकर विधुत विभाग ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने एडवाइजरी जारी किया है। विधुत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में बिजली के खंभों को नहीं छुए,खंभों से मवेशियों को न बांधे। बिजली लाइनों के नीचे कोई भी प्रोग्राम न करे।खेत की मेड़ पर यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रखकर ही जुताई करे।
बिजली खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज,जेई,संबंधित सब स्टेशन पर सूचना दे।ट्रांसफार्मर,लाईनों पर बम्बू से या किसी और चीज से कुंडी नहीं डाले, हेवी लाइनों पर रिसाव होने से व ग्राउंड होने से बड़ा हादसा हो सकता है ।
उमरियापान कनिष्ठ अभियंता वीरेन्द्र उइके ने कहा कि बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के उपर से नीची हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज या फिर सब स्टेशन पर सूचना दें ताकि समय पर सुधार हों सके,बिजली खंभों को चार दिवारी या बाउंड्रीवाल में अतिक्रमण न करें, हादसा होने पर भारी नुकसान हो सकता है। घरों में अच्छी क्वालिटी के उपकरण उपयोग करें।बिजली फिटिंग में अर्थिंग जरूर कराएं व अपने उपकरण को उससे जोड़े रखे। सभी स्विच,एमसीबी, इएलसीबी उच्च कोटि की लगावें।उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति बिजली के गिरफ्त में हो तो उसे बचाने के लिए खुद सूखी जगह पर हों,जूते भीगे ना हो, कोई भी धातु लगे न हो वह पहने,फिर किसी इंसुलेटेड डंडे (प्लास्टिक, लकड़ी जो सुखा हों) से व्यक्ति को छुड़ाए। यदि शोक घर के अंदर लगा है तो तुरंत मेन स्विच ऑफ करे।
कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि बारिश के मौसम में यदि बिजली गुल होती हैं तो हंगामा न कर शांत रहे।


