• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें*: *मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *त्यौहारों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें* – *सजग और संवेदनशील रहें अधिकारी* *वीडियो कॉन्फ्रेंस से कलेक्टर्स सहित वरिष्ठ अधिकारियों को दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 26, 2025
in top
0
*वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें*: *मुख्यमंत्री डॉ. यादव*  *त्यौहारों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें* – *सजग और संवेदनशील रहें अधिकारी*  *वीडियो कॉन्फ्रेंस से कलेक्टर्स सहित वरिष्ठ अधिकारियों को दिए निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम

कटनी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आने वाले दो माह के प्रमुख त्यौहारों पर धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। नागरिकों के हित में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशील और सजग होकर दायित्व पूरा करें। वर्षाकाल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जाए। किसानों के लिए खाद और बीज की समुचित व्यवस्था रहे। नए शिक्षण सत्र के प्रारंभ होने पर विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को समत्व भवन,मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों ,क्लेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा कर रहे थे।

इस दौरान कटनी जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एन आई सी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा वर्चुअली जुड़े रहे। इनके अलावा अपर कलेक्टर साधना परस्ते, एस डी एम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया, एस डी एम विजयराघवगढ़ श्री महेश मंडलोई,एस डी एम ढीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल और डिप्टी कलेक्टर द्वय श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एवं श्रीमती विंकी सिंहमारे उइके सहित कृषि और विपणन संघ के अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में मौजूद रहे।

*नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता हो*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि इस माह 28 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। वर्षाकाल में आवश्यक प्रबंध किए जाएं। प्रदेश में एक से 26 जून तक हुई वर्षा 37 प्रतिशत अधिक है। अलीराजपुर और नीमच जिलों में सर्वाधिक वर्षा हुई है। अधिक वर्षा के अनुमान को देखते हुए रपटे और पुल आदि जहां पानी ऊपर से बह रहा है वहां बेरीकेड्स लगाए जाएं। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। वर्षाकाल में नाले और नालियां समस्या बन रहे हों तो तत्परतापूर्वक समाधान का कार्य किया जाए। बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में मुनादी, वाट्सएप, दूरभाष आदि का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना पहुंचाई जाए। इस संबंध में संवेदनशील होकर समय पर सभी दायित्व अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पूरे किए जाएं। अतिवृष्टि से नागरिकों के बचाव के लिए होमगार्ड और अन्य आपदा राहत दल सक्रिय रहें। जिलों में बोट्स की भी आवश्यक व्यवस्था रहे।

*सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकें*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि वर्तमान में सर्पदंश से नागरिकों को बचाने की जो व्यवस्थाएं हैं, उनका विस्तार करते हुए पंचायतों और थानों के स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। सर्पदंश से बचाव और उपचार का प्रशिक्षण देने की प्रदेश में शुरूआत हुई है, जो सराहनीय है। इस कार्य को निरंतर किया जाए। संभव हो तो कालबेलिया समुदाय के युवाओं को भी इस कार्य में अधिक दक्ष बनाकर उनकी सेवाएं ली जाएं। इन प्रयासों से वर्षाकाल में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं से नागरिकों को बेहतर तरीके से बचाया जा सकता है।
*कानून व्यवस्था*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे। सामान्य घटनाओं पर भी अनावश्यक मुद्दा बनाने और जिन प्रकरणों में कार्यवाही हो गई है उनको लेकर विवाद की स्थिति निर्मित करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। प्रदेश में नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण का कार्य अच्छा हुआ है, इसके लिए सुरक्षा बल और उनके जवान बधाई के पात्र हैं।

*श्रावण मास में सवारियों और यात्राओं के लिए करें जरूरी व्यवस्थाएं*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंस में कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि आगामी दो महीनों में विभिन्न त्यौहारों पर जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। ओंकरेश्वर, उज्जैन और मंदसौर में श्रावण मास में सवारियों और कावड़ यात्रियों के आवागमन को देखते हुए जरूरी प्रबंध किए जाएं। जनजातीय कलाकारों और पुलिस बैंड के माध्यम से कार्यक्रमों को आकर्षक बनाया जाए। गत वर्ष इस नवाचार को आमजनता ने भी सराहा था इस वर्ष भी ऐसी ही व्यवस्था की जाए।

*किसान कल्याण*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण खाद, उर्वरक और बीज की व्यवस्था और आपूर्ति रखी जाए। इन वस्तुओं की किसी भी स्थिति में कालाबाजारी नहीं होना चाहिए। दोषी व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

*विद्यार्थियों को मिलें पाठ्यपुस्तकें*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में पाठ्य-पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर्स यह देखें कि इस कार्य में लापरवाही न हो। किसी दुकान विशेष से महंगी दर पर कापी-किताब खरीदने को विवश न किया जाए। शीघ्र ही सांदीपनि विद्यालियों सहित अन्य विद्यालयों के लिए निर्मित नए कक्षों और सुविधाओं को लोकार्पित कर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाए। यह कार्य मिशन मोड पर किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के लगभग 85 प्रतिशत नामांकन हुए हैं। शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

*गौ शालाओं का उपयोग*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि राजमार्गों और शहरों में सड़कों पर विचरण करने वाली गायों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए गौशालाओं तक पहुंचाने का कार्य किया जाए। बड़ी गौशालाओं में व्यवस्था आसान है। अन्य गौशालाओं में भी अनुदान राशि बढ़ाई गई है। पशुपालक स्वयं भी गायों को सड़क पर न आने दें। सूखे स्थान की भी व्यवस्था की जाए जिससे गायें वहां बैठ सकें। प्रशासन द्वारा पशुपालकों को गौ-शालाओं की व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी जाए।

*मातृ और शिशु स्वास्थ्य*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम एवं समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाए। एनीमिया नियंत्रण के लिए बहुआयामी प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी कलेक्टर्स से चर्चा कर निर्देश दिए।

*पदोन्नतियों के लिए कार्यवाही*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में नौ वर्ष के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति के महत्वपूर्ण निर्णय के प्रकाश में विभागों द्वारा समय-सीमा में सभी कार्यवाहियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔳कलेक्टर श्री यादव ने पथवारी आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 के बच्चों को दिया टी-शर्ट और लोवर  🔳नये कपड़े पाकर खिले बच्चों के चेहरे में आई मुस्कान

🔳कलेक्टर श्री यादव ने पथवारी आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 के बच्चों को दिया टी-शर्ट और लोवर 🔳नये कपड़े पाकर खिले बच्चों के चेहरे में आई मुस्कान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d