[विजयराघवगढ़] = जिला कटनी के विधासभा विजयराघवगढ़ के जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिपरा में वार्ड नंबर 2 एवं वार्ड नंबर 6 में जरा सा पानी की शुरुआत क्या हुई घरों में पानी घुसना चालू हो गया वार्ड नंबर 6 के कल्लू सेन पति स्व कमलेश सेन का कहना है कि मेरे घर के सामने की नाली न बनने से मेरे घर के अंदर पानी घुसना चालू हो गया है मैंने कई बार यहां के जवाबदार लोगों को इस बात की जानकारी दी लेकिन मेरी कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है दुखियारी महिला को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बार बार घर के अंदर से पानी निकालना पड़ रहा है लेकिन इस महिला की मदद करने वाले जवाबदार लोग ध्यान नहीं दे पा रहे है
यही हाल वार्ड नंबर मुख्य रोड में है जो घुटनों घुटनों भर पानी भरा हुआ और इनके अंदर तक पानी जा रहा है फिलहाल महिला ने मीडिया के माध्यम से अधिकारियों एवं जवाबदार लोगों को इस बात को ध्यानाकरसन करवाया है देखते है इस दुखियारी महिला की मदद हो पाती है कि नहीं या फिर महिला ऐसे ही परेशान होती रहेगी जबतक बरसात होगी


