• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*ग्राम खिरहनी स्थित रपटा नाला का प्रवाह बाधित करने वाले निर्माण कार्य को हटाने की कार्यवाही शुरू*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 23, 2025
in कटनी
0
*ग्राम खिरहनी स्थित रपटा नाला का प्रवाह बाधित करने वाले निर्माण कार्य को हटाने की कार्यवाही शुरू*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। कटनी नगर तहसील के ग्राम खिरहनी पटवारी हल्‍का नंबर 41 स्थित रपटा नाला के जल स्‍त्रोत के प्रवाह को बाधित करने वाली निर्मित रिटेनिंग बाउंड्री वॉल को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हटाने की कार्यवाही सोमवार से शुरू कर दी गई है।

तहसीलदार कटनी नगर बीके मिश्रा ने बताया कि वर्तमान कम्‍प्‍यूटर खसरा अभिलेख में खसरा नंबर 553/2/1, 553/3/1, 553/3/2, 553/6 रकबा 0.660, 0.607, 0.144, 0.442 हेक्‍टेयर प्रवीण बजाज पिता सत्‍यनारायण बजाज के नाम पर भूमि स्‍वामी स्वत्‍व में दर्ज है और भूमि स्‍वामी हक की भूमि पर कांक्रीट से निर्मित रिटेनिंग बाउंड्री वॉल बनाई गई है। जिससे राजस्‍व अभिलेख की कैफियत में दर्ज नाला खसरा नंबर 442 का प्राकृतिक बहाव बाउंड्री वॉल निर्मित होने से बाधित हो रहा है। उन्‍होंने बताया कि मौका मुआयना के बाद मुख्‍य सड़क के दक्षिण दिशा की ओर पुराना पुल निर्मित है तथा पुराने पुल की सीमा दक्षिण पूर्व की ओर बाउंड्री निर्मित है। बाउंड्री निर्माण होने से नाले के स्‍वरूप में परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है।

निर्मित बाउंड्री रिटेनिंग वॉल से नाले का प्राकृतिक जल बहाव बाधित संभावित प्रतीत होने की वजह से जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। चूंकि रिटेनिंग बाउंड्री वॉल कांक्रीट से बनी हुई है और मजबूत है। इसलिए ब्रेकिंग मशीन से सोमवार से रिटेनिंग वॉल की तुड़ाई का कार्य शुरू किया गया है।

सोमवार से शुरू इस कार्यवाही में रिटेनिंग वॉल निर्माण को हटाने की कार्यवाही में कार्यवाही का नेतृत्‍व तहसीलदार कटनी नगर बीके मिश्रा ने किया। इस दल में तहसीलदार कटनी ग्रामीण अजीत तिवारी, प्रभारी राजस्‍व निरीक्षक सुभाष गर्ग, पटवारी तुलाराम वर्मा, प्रकाश गुप्‍ता, भानसिंह बागरी और नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी मानेन्‍द्र सिंह एवं उनके अतिक्रमण दस्‍ता और थाना प्रभारी एनकेजे अनिल यादव और पुलिस बल का संयुक्‍त सहयोग रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔳अवैध शराब के विरूद्ध की गई बड़ी कार्यवाही  🔳आबकारी अधिनि‍यम के तहत हुए 35 प्रकरण दर्ज

🔳अवैध शराब के विरूद्ध की गई बड़ी कार्यवाही 🔳आबकारी अधिनि‍यम के तहत हुए 35 प्रकरण दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d