कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल विधानसभा नगर में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा आयोजित”आम पार्टी”का आयोजन किया,जिसमें विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सहित भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे शामिल हुए,यहां कार्यक्रम सामाजिक दृष्टिकोण से मेल-मिलाप के साथ-साथ आपसी संवाद,समन्वय और साझेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम पहल के अंतर्गत पौधारोपण किया गया,जो प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है,सभी को प्रकृक्ति के संरक्षण के लिए प्रेरित करती है,कार्यक्रम में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि पांडे नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,सभी प्रतिभागियों का उत्साह और सहयोग कार्यक्रम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहा,कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह ने आम खाने का खूब आनंद लिया,इस ऐतिहासिक आम पार्टी की सभी लोगों ने सराहना की,साथ ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भी मनाया गया,विधायक श्री चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला बताया कि बलिदान दिवस प्रत्येक बूध पर 23 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा,यही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि का प्रतीक है,ओर डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाने का उद्देश्य उनके विचारों और आदर्श को जन-जन तक पहुंचाना,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।


