कालापीपल(बबलू जायसवाल) शुजालपुर भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा राष्ट्रवादी चिंतक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में 23 जून बलिदान दिवस से 6 जुलाई जयंती तक नगर के प्रत्येक बूथ पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन पूर्ण सादगी से किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी ने दी,जोशी ने बताया कि 25 जून को आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर गांधी हाल,जिला मुख्यालय पर विशेष आयोजन होगा, जिसमें मीसा एक्ट के अंतर्गत जेल गए लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा,कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह होंगे,इस आयोजन का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की स्मृति को सहेजना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति व लोकतांत्रिक चेतना जागृत करना है। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त 23 जून को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.रवि पाण्डे का जन्मदिवस पौधारोपण अभियान के रूप में मनाया जाएगा,भाजपा द्वारा आयोजित यह समस्त गतिविधियाँ संगठन की राष्ट्रभक्ति,जागरूकता और सक्रियता को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।


