• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

*मध्यप्रदेश के अनछुए डेस्टिनेशन्स को देश–दुनिया के सामने लाएं इन्फ्लुएंसर्स : प्रमुख सचिव श्री शुक्ला* *डिजिटल दुनिया पर छाएंगे मध्य प्रदेश के शानदार पर्यटन स्थल* *मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा एमपीटी इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 21, 2025
in भोपाल
0
*मध्यप्रदेश के अनछुए डेस्टिनेशन्स को देश–दुनिया के सामने लाएं इन्फ्लुएंसर्स : प्रमुख सचिव श्री शुक्ला* *डिजिटल दुनिया पर छाएंगे मध्य प्रदेश के शानदार पर्यटन स्थल* *मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा एमपीटी इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*भोपाल:*
मध्य प्रदेश के अनछुए और दर्शनीय स्थलों को बढ़ावा देने और प्रदेश के पर्यटन को डिजिटल माध्यम से देश–दुनिया से अवगत कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में ‘एमपीटी इन्फ्लुएंसर मीट’ का आयोजन किया। इस मीट में प्रदेश के साथ–साथ अन्य राज्यों के 70 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। जिसमें पैनल डिस्कशन के साथ–साथ इन्फ्लुएंसर्स फन गेम्स, फन क्विज, वीआर एक्सपीरियंस और “कैप्शन दिस” जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के साथ–साथ अन्य स्थानों के कॉन्टेंट क्रिएटर्स भी यहां की खूबसूरती को लेकर बहुत अच्छा कॉटेंट तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में महिला पर्यटकों की सुरक्षा के लिए “सेफ टूरिज्म फॉर वुमन” परियोजना के अंतर्गत विभाग ने 40 हजार युवतियों और महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी है। साथ ही 10 हजार युवतियों और महिलाओं को सोविनियर बनाने की ट्रेनिंग दी है, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स से आह्वान भी किया कि मध्य प्रदेश की ऐसे डेस्टिनेशन्स को भी वे देश–दुनिया के सामने लाएं जो अनछुए हैं और वहां जाने के लिए पर्यटक उत्साहित हों।

प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि मध्य प्रदेश की परंपरा के अनुसार हम पर्यटकों का यहां स्वागत करते हैं। सभी पर्यटन स्थलों पर एमपीएसटीडीसी द्वारा होटल्स और रिसॉर्ट पर्यटकों के आतिथ्य सत्कार के लिए तैयार हैं। हम हर पर्यटक को सुखद और अविस्मरणीय अनुभव कराना हमारा उद्देश्य है। उज्जैन में हमने समृद्ध विरासत को संजोते हुए नवनिर्मित होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज को शुरू किया है, जो आपको आध्यात्मिक अनुभव की अनूठी यात्रा के साथ आधुनिकता से भी अवगत कराएगा।

अपर प्रबंध निदेशक, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि मध्य प्रदेश में यूनेस्को की स्थायी सूची में शामिल 3 धरोहरों में खजुराहो, भीमबेटका और सांची के स्तूप हैं। 15 धरोहरें अस्थायी सूची में शामिल हैं। दो ज्योतिर्लिंग और दो शक्तिपीठ हैं। 241 होम स्टे हैं, जहां आप ग्रामीण परिवेश की दिनचर्या और व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। फिल्म फ्रेंडली इस प्रदेश में 400 से अधिक फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी शो की शूटिंग हो चुकी हैं। यहां विश्व प्रसिद्ध महोत्सव और साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। सुश्री मुखर्जी ने इन्फ्लुएंसर्स से आह्वान किया कि वे मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर अच्छे कॉन्टेंट तैयार कर देश–दुनिया के सामने लाएं मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड उनके सहयोग के लिए तत्पर है।

*पैनल डिस्कशन में इन्फ्लुएंसर्स ने रखे विचार*
पैनल डिस्कशन में नई दिल्ली से प्रसिद्ध यू–ट्यूब ब्लॉग श्री हरीश बाली, इन्फ्लुएंसर श्री रौनक आनंद और महाराष्ट्र से सुश्री रुचिका आसतकर ने भी विचार रखे। श्री बाली ने कहा कि मध्य प्रदेश में विविधताएं हैं, यहां घूमना अपने आप में सुकून देता है। उन्होंने एमपीटी के होटल्स और रिसॉर्ट में पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। श्री रौनक आनंद ने कहा कि मध्य प्रदेश में इतने डेस्टिनेशन्स हैं कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए कॉन्टेंट कभी कम नहीं पड़ सकता। इसी तरह सुश्री असतकर ने कहा कि मध्य प्रदेश में सोलो ट्रैवल करने वाली युवतियों और महिलाओं के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। उन्होंने कहा कि इसके दो कारण है पहला कि मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल उनके लिए सुरक्षित हैं और दूसरा यहां के लिए लोगों में आत्मीयता है। पैनल डिस्कशन में मॉडरेडर की भूमिका मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख श्रीमती नीलम राठौर ने निभाई।

*फन गेम और फन क्विज का लिया आनंद*
एमपीटी इन्फ्लुएंसर मीट के दौरान “कैप्शन दिस” रोचक गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें इन्फ्लुएंसर्स ने टीम के रूप में सहभागिता कर क्रिएटिव फोटो कैप्शन दिए। विजेताओं को पुरस्कृत किए गए। इसी तरह मध्य प्रदेश से संबंधित सवालों के जवाब भी उन्होंने दिए। इन्फ्लुएंसर्स को वीआर एक्सपीरियंस के माध्यम से मध्य प्रदेश का वर्चुअल टूर कराया गया। सभी इन्फ्लुएंसर्स को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
* मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की संस्थापिका समाजसेवी मंजूषा गौतम ने दिया योग करने का संदेश —-

* मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की संस्थापिका समाजसेवी मंजूषा गौतम ने दिया योग करने का संदेश ----

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d