MPNEWSCAST
करोना महामारी से बचना है तो प्रतिदिन करें योग——-
कटनी जिले की निवासी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित समाजसेवी अधिवक्ता और मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की संस्थापक मंजूषा गौतम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को योगासन करने की सलाह दी समाजसेवी मंजूषा गौतम ने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि योग करना हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ लाभकारी भी है। मंजूषा गौतम ने कहा कि अभी जानकारी मे आया है हमारे देश कि फिर से करोना महामारी अपने पैर फैला रही है। और कुछ राज्यों एवं जिलों में इसके मरीज पाए भी गए हैं। हम सभी को फिर से सतर्कता स्वच्छता और साफ सफाई रखने के साथ-साथ हम सभी को योगासन करने की भी बहुत जरूरत है। क्योंकि योग हमारे शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ मजबूत भी बनाता है और कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है।
समाजसेवी मंजूषा गौतम ने बताया कि हमारे मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के आदेशा अनुसार जिला प्रशासन कलेक्टर महोदय दिलीप कुमार यादव जी के मार्गदर्शन में मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाजसेवी संस्था एवं जन अभियान परिषद के द्वारा आज सभी को योगासन करने के लिए मंजूषा गौतम प्रेरक के रूप कार्य कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी देशवासियों को शहर वासियों कोबहुत-बहुत शुभ कामनाएं


