कालापीपल(बबलू जायसवाल) शुजालपुर स्वर्गीय हरिशंकर सिंघानिया जी की 92वीं जयंती के पावन अवसर पर जेके लक्ष्मी सीमेंट के सौजन्य से सिविल हॉस्पिटल शुजालपुर मंडी परिसर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर जनमानस की सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सजीव प्रतीक बन गया,आयोजन में नगर के युवाओं,महिलाओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वेच्छा से रक्तदान किया,इस प्रेरणास्पद शिविर के प्रमुख समन्वयक पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी एवं व्यवसायी मनोज शुक्ला,अश्विनी तिवारी एवं सागर गायकवाड़ ने बताया कि यह आयोजन केवल रक्तदान तक सीमित नहीं था,बल्कि यह मानवीय करुणा,सामाजिक चेतना और जीवन रक्षण का व्यापक संदेश देने वाला पुण्य अभियान था,शिविर में कुल 32 रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया,इस कार्य को सफल बनाने में श्रीमती जया माहेश्वरी की निःस्वार्थ और समर्पित भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिन्होंने आयोजन के प्रत्येक चरण में सक्रिय सहयोग प्रदान किया,शिविर की गरिमा को बढ़ाने हेतु अस्पताल प्रभारी श्रीमती शारदा रामसरिया,डॉ.आर.एस.मिश्रा, डॉ.भूपेंद्र परमार,डॉ.रविंद्र गुप्ता, डॉ.अमित सोनी,डॉ.मनीष माहेश्वरी,आदि वरिष्ठ चिकित्सक सहित संतोष पांडे, राजेश पांडे,शुभम तिवारी, मनोज परमार एवं विक्रम परमार सहित आदि चिकित्सकीय टीम की उपस्थिति सराहनीय रही।
पूर्व पार्षद श्री जोशी एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष परसराम धनगर सहित अस्पताल की कर्मचारी मधुलिका मसीह, सविता राठौर एवं अन्य स्टाफ ने भी रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मेंद्र राठौर एवं उनकी धर्मपत्नी सपना राठौर ने संयुक्त रूप से रक्तदान कर दांपत्य समर्पण के साथ सामाजिक चेतना का भी संदेश दिया,”रक्तदान कर,जीवनदान” की भावना से ओतप्रोत यह शिविर न केवल सेवा और सहयोग का सशक्त प्रतीक बना, बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना और नवचेतना का सूत्रपात भी कर गया।


