कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल थाना क्षेत्र लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कालापीपल पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही थी,आखिरकार सफलता हाथ लगी और बोलेरो गाड़ी चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया !
यूं है पूरा ममला….कालापीपल पुलिस ने बोलेरों पिकअप चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी विभिन्न थानो के 13 चोरी के अपराधो मे शामिल,दिनांक 12.06.2025 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसकी बोलेरों पिकअप क्रमांक MP42G1868 को बेहरावल जोड़ से घर के सामने से रात्री मे चोरी होने की रिपोर्ट की थी,जिसकी रिपोर्ट पर से थाना कालापीपल में अपराध क्रं.268/25 धारा 303(2)बी एन.एस के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा चोरी संबंधी अपराधो मे माल मुलजिम की पतारसी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय निमेष देशमुख के मार्गदर्शन मे त्वरित कार्यवाही कर थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत एवं उपनिरीक्षक रवि भंडारी कालापीपल थाने द्वारा टीम गठित कर माल मुलजिम की पतारसी हेतु टीम गठित की गई,टीम द्वारा भरसक प्रयास कर आरोपी पवन पिता लखन चोडिया निवासी ग्राम खेजड़िया थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया को गिरफ्तार कर न्यायालय शुजालपुर पेश किया गया है,आरोपी पवन चोडिया शातिर किस्म का आदतन अपराधी है जो रेकी करके चार पहिया वाहनो की चोरी करता है,जिसके विरुद्ध विभिन्न जिले के विभिन्न थानो मे चोरी के कुल 13 अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त कार्यवाही मे इनकी रही मेन भूमिका
थाना कालापीपल निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत,उप निरीक्षक रवि भंडारी,उप निरी तेज प्रकाश बोहरे, एएसआई अमित कुमार नागर,प्रआर विवेक,प्रआर विशाल,प्रआर रामेश्वर,प्रआर शिवराज आरक्षक वेद प्रकाश,आरक्षक नयन,आरक्षक सुमित की महत्वपुर्ण भूमिका रही।


