MP NEWS CAST
सिरोंज से ब्यूरो :- कल्याण सिंह दांगी ।
आज सिरोंज में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा एक भव्य त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ अनंत श्री गार्डन में हुआ। कार्यक्रम में बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल की शपथ ली और धर्म की रक्षा, गौ-सुरक्षा, नारी सुरक्षा, एकजुटता के साथ-साथ राष्ट्रीय एकात्मता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अवधेश तिवारी जी (बजरंग दल प्रांत संयोजक) ने किया। श्री जगदीश तिवारी जी ने बजरंग दल की स्थापना, उसके उद्देश्यों, भूमिका और साहसिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और एकजुटता की आवश्यकता पर जोर देते हुए हर बजरंगी का आह्वान किया और “जय श्री राम” का नारा बुलंद किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हर चौराहे पर “जय श्री राम” का उद्घोष किया, जिससे पूरे नगर में एकजुटता, साहस, सुरक्षा और एकात्मता का संदेश घर-घर पहुँचा। कार्यक्रम का समापन अनंत श्री गार्डन में हुआ।


