• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में माइनिंग एवं माइनिंग सर्वेइंग पाठ्यक्रम शुरू होने का मार्ग प्रशस्त* *विधायक मुड़वारा श्री जायसवाल की कोशिशों को मिली कामयाबी* *विधायक ने मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा के प्रति जताया आभार*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 15, 2025
in कटनी
0
*शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में माइनिंग एवं माइनिंग सर्वेइंग पाठ्यक्रम शुरू होने का मार्ग प्रशस्त*  *विधायक मुड़वारा श्री जायसवाल की कोशिशों को मिली कामयाबी*  *विधायक ने मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा के प्रति जताया आभार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST  मनीष गौतम

कटनी।खनिज सम्पदा संपन्न कटनी जिले में खनिज संबंधी व्यवसाय की अधिकता और माइनिंग कार्य में दक्ष और प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने शासकीय पालीटेक्निक कालेज में माइनिंग एवं माइनिंग सर्वेइंग पाठ्यक्रम प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल के द्वारा मुख्यमंत्री और राज्य शासन स्तर पर किये गये प्रयास रंग लाए और अब राज्य शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के उपसचिव ने पत्र जारी कर शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय कटनी में एक नवीन पाठ्यक्रम माइनिंग एवं माईन सर्वेईंग प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित होने की जानकारी दी है। विधायक श्री जायसवाल ने बताया कि इस नवीन संकाय को शुरू करने अतिरिक्त निर्माण कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत विस्तृत प्राक्कलन के आधार पर विल्टअप एरिया 2918.15 वर्गमीटर हेतु राशि 5करोड़ 43 लाख 51 हजार रुपए के व्यय की अनुशंसा समिति द्वारा की गई है।शासन द्वारा इसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। विधायक श्री जायसवाल ने काफी अर्से से लंबित इस मांग की पूर्ति के सद्प्रयासों और कटनी जिले को इस महती सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में माइनिंग एवं माइनिंग सर्वेइंग पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव जिला कौशल समिति द्वारा पहले ही भेजा जा चुका था। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र बरखेडकर ने बताया कि भवन निर्माण के बाद नवीन पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में शासकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय में चार पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। जिनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम शामिल हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
थैले में लेकर जा रहा था गांजा रात्री गस्त के दौरान बिलहरी ने किया गिरफ्तार दो किलो गांजा सहित तस्कर पुलिस गिरफ्त में

थैले में लेकर जा रहा था गांजा रात्री गस्त के दौरान बिलहरी ने किया गिरफ्तार दो किलो गांजा सहित तस्कर पुलिस गिरफ्त में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d