कन्नौज ब्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट
कन्नौज। मंगलवार को लखनऊ के फार्चुन होटल में इंडिया न्यूज़ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश हेल्थ कॉनक्लेब का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश के तमाम जिलों से आये हॉस्पिटल के डाक्टरों को सम्मानित किया गया। और स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। मनुष्य के जीवन में डॉक्टर ही भगवान का स्वरूप होते हैं। इसी क्रम में कन्नौज के भी एक डॉक्टर को सम्मानित किया गया ।कन्नौज के तालग्राम में संचालित साई हॉस्पिटल के संचालक डाक्टर पवन कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया। डॉ कुशवाहा को क्षेत्र में लोगो को लम्बे समय से स्वास्थ्य सुभिधाये देने के लिए उन्हें बेस्ट अवार्ड से मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार के डेप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जी द्वारा सम्मानित किया गया।उत्त्तर प्रदेश हेल्थ कॉन्क्लेव लखनऊ में साई हॉस्पिटल को किया गया सम्मानित
कन्नौज ब्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट