• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में समारोहपूर्वक मनाई गई लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती नारी सम्मान और नारी उत्थान के लिए समर्पित रहा देवी अहिल्याबाई का जीवन जनहितैषी कार्यों की वजह से राजमाता से लोकमाता बनीं अहिल्याबाई

by Manish Gautam Chiefeditor
May 31, 2025
in कटनी
0
कटनी में समारोहपूर्वक मनाई गई लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती  नारी सम्मान और नारी उत्थान के लिए समर्पित रहा देवी अहिल्याबाई का जीवन  जनहितैषी कार्यों की वजह से राजमाता से लोकमाता बनीं अहिल्याबाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST मनीष गौतम

कटनी। पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती बस स्टैंड स्थित आडिटोरियम में शनिवार को भव्य स्वरूप में मनाई गई।इस दौरान देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रदर्शित करती लघु फिल्म प्रदर्शित की गई और लघु नाटिका के माध्यम से लोकमाता के जीवन प्रसंगों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर मौजूद रहकर विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा,कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, वन मंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा,जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत,अपर कलेक्टर साधना परस्ते , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया यहां आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई के 300वें जन्म जयंती आयोजन के साक्षी बने।

विधायक श्री संदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र के चौंडी (वर्तमान में अहमदनगर जिले) गांव के एक साधारण परिवार में 31 मई सन् 1725 को अहिल्या बाई का जन्म हुआ था। लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने महिलाओं के स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य किये। एक तरफ उन्होंने महिलाओं की सैनिक टुकड़ी बनाकर सुरक्षा की चौकस व्यवस्था की। वहीं, दूसरी ओर महिलाओं के सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिये। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में अधिकार, विधवा को दत्तक पुत्र लेने का अधिकार तथा विधवा पुनर्विवाह के अधिकार प्रदान किये और दहेज प्रथा पर रोक लगाने के नियम बनाये। सेना में बलिदान हुए सैनिकों की पत्नियों के लिये महेश्वर में महेश्वरी साड़ी उद्योग की स्थापना की और महिला समृद्धि का विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया। उनके राज्य में होलकर राज्य सुराज, स्वराज, सुशासन, सुव्यवस्था, संपन्नता, विकास और निर्माण का आदर्श रहा। उन्होंने महेश्वर को शिल्प, कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य, उद्योग और व्यापार का केन्द्र बनाया और देशभर में विस्तारित किया।

कार्यक्रम को महापौर श्रीमती प्रीति सूरी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने संबोधित किया।

इस मौके पर शासकीय तिलक महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ माधुरी गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने परिपूर्ण सुशासन व्यवस्था, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर समरस समाज, सुरक्षित समृद्ध राज्य का एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक लगभग 130 विखंडित मंदिरों का जीर्णोद्धार तथा पुनर्निर्माण किया। नदियों पर घाट, धर्मशालाएं बनवाईं, अन्न सत्र प्रारंभ किये और पूजा-पाठ की स्थाई व्यवस्था की। देशभर में सांस्कृतिक गौरव की पुनर्प्रतिष्ठा की और देश को एक सूत्र में पिरोया। उनका शासनकाल, स्वर्ण काल होने के साथ राष्ट्र के सांस्कृतिक अभ्युदय का समय रहा है।महारानी अहिल्याबाई का जीवन नारी सम्मान, नारी उत्थान और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए समर्पित था।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी , जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत, वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर साधना परस्ते द्वारा मां सरस्वती एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रा अर्शिया गेलानी एवं नित्या दुबे द्वारा नृत्य नाटिका की शानदार मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वहीं शासकीय तिलक महाविद्यालय की डॉ माधुरी गर्ग द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृत्तान्त पर प्रकाश डाला गया। जबकि गीतांजलि संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। शासकीय सीनियर सेकंडरी कन्या छात्रावास बारहवां के 8 विद्यार्थियों द्वारा समूह प्रस्तुति दी गई। छात्रा प्रज्ञा मिश्रा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर द्वारा 2 मिनट का भाषण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान रूपा साहू, अनामिका खम्परिया, वन स्टॉप सेंटर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता पांडे और गायत्री पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाली छात्राओं को सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ चित्रा प्रभात द्वारा किया गया।

इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रदीप कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक गुप्ता,पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्य नारायण अग्रहरी, सुरेश सोनी, मेयर इन काउंसिल सदस्य, सुरेंद्र गुप्ता, सुभाष साहू, बीना बनर्जी पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी शैलेश गुप्ता,मानव जीवन विकास समिति के सचिव एवं पर्यावरणविद् निर्भय सिंह सहित जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 से 15 जून तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश  कार्यकर्ता-सहायिका रहेंगी सक्रिय

आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 से 15 जून तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्यकर्ता-सहायिका रहेंगी सक्रिय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d