विजयराघवगढ़ :जन अभियान परिषद के सहयोग से विकासखंड वि गढ़ में राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर जनजागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर शुरू हुए जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने के लिए समिति ने दीवार लेखन, घर-घर संपर्क तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ा है।
समिति अध्यक्ष श्री शारदा प्रसाद साहू ने बताया कि जल ही जीवन है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण आवश्यक है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समिति द्वारा दीवारों पर प्रेरणादायक नारे लिखे जा रहे हैं जैसे—
“भविष्य की यही दरकार, जल-बचत को साधो यार!”
इसके साथ ही युवाओं और महिलाओं को जोड़ने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने जल संरक्षण को केंद्र में रखकर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की।
राहत समर्पण सेवा समिति का यह प्रयास न सिर्फ पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से जागरूक समाज के निर्माण का भी आधार है।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


