पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ प्रियंका बाजपेयी के पर्यवेक्षण मे थाना इन्दरगढ़ पुलिस द्वारा युवती की “हत्या” में वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त को थाना इन्दरगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 23/24.05.2025 की रात थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कचाटीपुर मे पत्नी के अवैध सम्बन्ध के शक मे रजनीकांत पुत्र गनी नागर निवासी ग्राम कचाटीपुर थाना इन्दरगढ़ जिला कन्नौज उम्र करीब 34 वर्ष ने अपने जीजा सुरेन्द्र पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम बाँकी थाना ठठिया जिला कन्नौज के साथ मिलकर अपनी पत्नी बब्ली उम्र करीब 32 वर्ष की ईंट व हसिया से प्रहार कर हत्या करने के सम्बन्ध मे मृतिका के भाई श्री अनिल कुमार पुत्र श्री रामशरत निवासी ग्राम नगला विशू (जनौरा) थाना बेबर जिला मैनपुरी द्वारा थाना इंदरगढ़ पर दिनांक 25.05.2025 को मु0अ0सं0 133/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम 1. रजनीकांत पुत्र गन्नी नागर निवासी ग्राम कचाटीपुर थाना इन्दरगढ़ जिला कन्नौज 2.सुरेन्द्र पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम बाँकी थाना ठठिया जिला कन्नौज के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । विवेचना के क्रम मे आज दिनांक 28.05.2025 को अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पुत्र बांकेलाल उम्र करीव 38 वर्ष निवासी ग्राम बाँकी थाना ठठिया जिला कन्नौज को तिर्वा इन्दरगढ़ रोड़ पर नौसारा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को गिरफ्तारी कर थाना इंदरगढ़ से अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा गया जेल ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-
सुरेन्द्र कुमार पुत्र बांकेलाल उम्र करीव 38 वर्ष निवासी ग्राम बाँकी थाना ठठिया जिला कन्नौज ।
गिरफ्तार करने वाली टीम :-
1.उ0नि0 पारूल चौधरी थानाध्यक्ष थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
2.उ0नि0 सुरेशचन्द्र थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
3.का0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
4.का0 दिलीप कुमार थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।


