रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही मेहनत करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त जिले को गौरांवित किया गया है। जिसमें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024_25 में केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी की प्रतिभावान छात्रा कुशा जायसवाल ने कक्षा 12वीं में 88% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर पचमढ़ी को गौरांवित किया है। आपके पिता सत्येंद्र जायसवाल पचमढ़ी के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं नोटरी है। छात्रा कुशा ने भविष्य की पढ़ाई के लिए और अपने आगे के लक्ष्य के लिए अपने पिता की तरह वकालत में जाने की इच्छा जताई है। इसके लिए वह अभी से ही CLAT (क्लैट) के एग्जाम की तैयारी कर रही है। कुशा की हॉबी पढ़ाई के अलावा स्विमिंग, बैडमिंटन और म्यूजिक की बोर्ड प्लेयर भी है। कुशा की मम्मी व्यवसायी होकर हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट का व्यापार करती हैं। पचमढ़ी ट्राइबल आर्ट के नाम से उनकी एक प्रसिद्ध फर्म है। आपके पिता पचमढ़ी में वरिष्ठ विधि व्यवसायी एवं नोटरी है।


