• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

बुधवार का दिन‌ 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 14, 2025
in ज्योतिष
0
रविवार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आज बुधवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और शिव योग के शुभ संयोग से‌ मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ के जातकों के लिए अत्यंत भाग्यशाली रहने वाला है। आय में वृद्धि के साथ सभी कार्य सफलता से पूर्ण होंगे और भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन‌ 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
——————————————————–
*आज 14 मई दिन बुधवार को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर परिघ योग रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं, सूर्य देव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। आज बुध ग्रह दिनभर सूर्य के साथ युति करके बुधादित्य योग बनाएंगे। और रात के समय सूर्य और गुरु का गोचर होने जा रहा है जबकि चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में होंगे। वही चंद्रमा गुरु के साथ गजकेसरी और चंद्राधियोग बनाएंगे जबकि आज के दिन अनुराधा और ज्येष्ठ नक्षत्र का शुभ संयोग बनेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और शिव योग का शुभ संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन शिव योग में शिवजी और सूर्य देव की कृपा के चलते मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ के जातकों के लिए अत्यंत भाग्यशाली रहने वाला है। आय में वृद्धि के साथ सभी कार्य सफलता से पूर्ण होंगे और भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी और मान सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। आपके ऊपर भगवान की विशेष कृपा रहेगी इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन‌ 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

*मेष* – पॉजिटिव: अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से आप अपने सभी काम अपनी इच्छा के अनुसार पूरे कर पाएंगे। कुछ खास और फायदेमंद यात्राएं हो सकती हैं। घर, दुकान, या ऑफिस की मरम्मत और सुधार की योजनाएं भी बनेंगी। किसी नई योजना से जुड़ने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
नेगेटिव: अनजान लोगों से बात करते समय सावधान रहें और अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें। बच्चे की किसी गलत गतिविधि की वजह से चिंता हो सकती है। लेकिन परेशान होने के बजाय शांति से समस्या का हल निकालें।
व्यवसाय: यदि कोई व्यवसायिक यात्रा कर रहे हैं, तो वह सुखद रहेगी और आपको मनचाही सफलता मिलेगी। कामकाज के लिए आप कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। आप उन्हें पूरा करने में सफल भी होंगे। मार्केटिंग से जुड़े कामों को आज टाल दें। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों को अनदेखा बिल्कुल न करें।
लव : पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। मनोरंजन और खुशी में भी अच्छा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य: अस्वस्थ महसूस करने के कारण आलस और सुस्ती रह सकती है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना जरूरी है।
,*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव: आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। इससे आपको मन में संतोष का अनुभव होगा। राजनीतिक और सामाजिक कामों में आपका खास सहयोग रहेगा। नए लोगों से जान पहचान भी बनेगी।
नेगेटिव: ग्रहों की स्थिति थोड़ी आपके विपरीत हो सकती है। सब कुछ ठीक होने पर भी मन में कुछ बुरे विचार आ सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ और ध्यान में बिताना आपको सुकून देगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
व्यवसाय: कार्य क्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलना आपकी तरक्की और सफलता के लिए सहायक होगा। लेकिन कहीं भी साझेदारी करते समय फायदे और नुकसान के बारे में सोच विचार जरूर करें। नौकरी में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे।
लव : परिवार के सदस्यों के बीच खुशी और अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य: बेकार के कामों से खुद को दूर रखें। नेगेटिव विचारों से बचने के लिए खुद को व्यस्त रखें और रचनात्मक काम करें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4*

*मिथुन* – पॉजिटिव: आप अपने अंदर पूरा आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू करने का यह सही समय है। घर के सदस्यों के साथ बातचीत करना आपको सुकून देगा। आपको सही समाधान भी मिलेंगे।
नेगेटिव: पैसों के लेनदेन को लेकर रिश्तों में तनाव आ सकता है। यदि गाड़ी या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर अच्छे से विचार विमर्श करने का सही समय है।
व्यवसाय: व्यवसायिक कामों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। क्योंकि आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में दिक्कत होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को आज काम की अधिकता के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव : जीवनसाथी का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें।
स्वास्थ्य: ज्यादा दिमागी काम करने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। योग और ध्यान करने से आराम मिलेगा।
,*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8*

*कर्क* – पॉजिटिव: स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान देना शुरू करेंगे। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने से भी मन खुश रहेगा। कहीं उधार दिया हुआ या अटका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है।
नेगेटिव: नयी पीढ़ी का ज्यादातर समय मौज मस्ती में ही बीतेगा। समय के अनुसार अपने व्यवहार में नरमी लाएं। वरना किसी जिद की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। इस समय मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। लेकिन चिंता करना इसका हल नहीं है। सही समय का इंतजार करें।
व्यवसाय: कारोबार की हालत सुधर रही है। कर्मचारी आपके काम में पूरा सहयोग देंगे। अधिकारियों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। किसी पार्टी के साथ छोटी सी बात पर आपका गुस्सा बढ़ सकता है। अपनी इस कमजोरी को दूर करें।
लव‌ : पति पत्नी के बीच कुछ बहस हो सकती है। जो आपस में बैठकर सुलझाने से रिश्ते फिर से मधुर हो जाएंगे। प्रेम संबंधों के बीच चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी।
स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव की वजह से दर्द रह सकता है। व्यायाम और प्राणायाम के लिए भी समय दें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5*

*सिंह* – पॉजिटिव: आज का दिन बहुत व्यस्तता भरा रहेगा। घर की सुख सुविधाओं से जुड़ी चीजें खरीदने में अच्छा समय बीतेगा। खर्चे ज्यादा रहेंगे, लेकिन आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं होगा।
नेगेटिव: पैसों के मामले में अभी समय ठीक नहीं है। अपनी भावनाओं को काबू में रखें। वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। जमीन या गाड़ी के लिए लोन लेने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। दिखावे के कारण भी खर्चों पर रोक लगाना थोड़ा मुश्किल लगेगा।
व्यवसाय: परिस्थितियों के अनुसार ही अपना काम करने का तरीका रखें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इस समय अपने काम में अंदरूनी सुधार या जगह में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। और ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद ही रहेगा। ऑफिस से जुड़ी यात्रा को आज टाल दें।
लव : घर परिवार के लिए आपका सहयोग रिश्तों में और अधिक मिठास लाएगा। दोस्ती में और अधिक नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य: मौसम के अनुसार दिनचर्या और खानपान रखें। गैस और पेट से जुड़ी दिक्कतें रह सकती हैं।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3*

*कन्या* – पॉजिटिव: अनुभवी लोगों के साथ आपको जीवन के प्रति कुछ बहुत अच्छे अनुभव होंगे। मानसिक और आत्मिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। इस समय पैसों के लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव: किसी करीबी रिश्तेदार के शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मदद और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याएं हल करने में सक्षम हो सकती है। लेकिन अपने निजी कामों पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय: व्यवसायिक जगह पर अभी किसी भी तरह का बदलाव करना सही नहीं है। दिक्कत आने पर अनुभवी लोगों से सलाह लेना उचित रहेगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय में कुछ दिक्कतें रहेंगी। कोई भी सरकारी काम में अपने अधिकारियों की मदद जरूर लें।
लव : पति पत्नी के संबंधों में मिठास रहेगी। परिवार में भी खुशी और सुखद माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य: ज्यादा मेहनत की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। ऊर्जा बनाए रखने के लिए बदलते मौसम से भी अपना बचाव करें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2*

*तुला* – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे होंगे। फायदेमंद लोगों से संपर्क बनेंगे। इसलिए यह समय सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान देने का है। यदि कोई नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय सही है।
नेगेटिव: कोई मनचाहा काम अपनी इच्छा के अनुसार सफल न होने की वजह से मन थोड़ा दुखी रहेगा। लेकिन हिम्मत न हारें और कोशिश करते रहें। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपका कुछ भी नुकसान नहीं हो पाएगा।
व्यवसाय: व्यवसायिक मामलों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको इस मेहनत के बहुत अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी मोटी समस्याएं आ सकती हैं। अपने व्यवसाय के फैसलों में दूसरों का दखल न होने दें।
लव : घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के शादी में बदलने के योग बने हुए हैं।
स्वास्थ्य: थकान की वजह से थोड़ा मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस कर सकते हैं। कुछ समय योग, व्यायाम आदि के लिए भी जरूर निकालें।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: घर में शुभ काम से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। आज खास तौर पर महिलाएं घरेलू काम आसानी से पूरा कर पाएंगी। रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन, पार्टी आदि में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव: दोपहर बाद कुछ भ्रम और चुनौती भरा समय रहेगा। अपने कामों को पूरा ध्यान से करें, जरा सी लापरवाही के नतीजे मुश्किल भरे हो सकते हैं। निवेश से जुड़े कामों को आज टाल दें। कुछ समय परिवार के सदस्यों के लिए भी निकालना जरूरी है।
व्यवसाय: व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। आपके कड़े व्यवहार की वजह से कोई खास कर्मचारी काम छोड़कर जा सकता है। इस समय यदि काम बढ़ाने से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर अमल करने का सही समय है।
लव : पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य: सर्दी, जुखाम रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजें खाएं। और मौसम से अपना बचाव रखें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7*

*धनु* – पॉजिटिव: कुछ रोजमर्रा की उलझनों से छुटकारा पाने के लिए कुछ समय अकेले या अपनी पसंद के काम में जरूर बिताएं। आज का दिन पैसों से जुड़े किसी निवेश के लिए बहुत ही अच्छा है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी अपना ध्यान लगाएं।
नेगेटिव: गुस्सा और आवेश के कारण कई बार बनता काम आखिरी चरण में अटक सकता है। यह समय धैर्य और संयम से भी बिताने का है। अपने परिवार की जरूरतों को अनदेखा न करें। उनका ध्यान रखना आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
व्यवसाय: व्यवसाय में बदलाव से जुड़ी जो योजनाएं बनी हैं, उन पर पूरा ध्यान दें। यह बदलाव आपके लिए नई सफलताएं लाएगा। नौकरी करने वालों का आज किसी बड़े अधिकारी से उलझना नुकसान पहुंचा सकता है।
लव : घर का माहौल सुखद रहेगा। लेकिन किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के साथ ज्यादा करीबी पारिवारिक माहौल खराब कर सकती है।
स्वास्थ्य: कमजोरी और बेचैनी जैसी समस्या परेशान करेगी। उचित आराम लें। ठंडी चीजें खाएं।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7*

*मकर* – पॉजिटिव: भगवान की कृपा से दिन खुशनुमा बीतेगा। घर में बदलाव या रख रखाव से जुड़ी योजनाओं को शुरू करने का सही समय है। आप अपनी अच्छी बातचीत से किसी पारिवारिक विवाद को सुलझाने में सफल रहेंगे। और आपसी रिश्तों में फिर से मिठास आएगी।
नेगेटिव: दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति थोड़ी आपके विपरीत भी रहेगी। अफवाहों से दूर रहें। किसी काम का मनचाहा नतीजा न मिलने से परेशान न हों, क्योंकि जल्दी ही हालात ठीक हो जाएंगे। आने वाले समय में आपको अपनी इस मेहनत के सही नतीजे जरूर मिलेंगे।
व्यवसाय: व्यवसाय में अपने माल की गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान देने से मुनाफा बढ़ेगा। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में फायदे वाली परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी काम में आपके सहयोगी की सलाह फायदेमंद रहेगी। नौकरी करने वालों का अपने डिपार्टमेंट से जुड़ा कुछ बदलाव हो सकता है।
लव : पति पत्नी के संबंधों में कुछ मतभेद जैसी स्थिति बनेगी। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर न जाए। प्रेम संबंधों में अच्छी नजदीकी रहेगी।
स्वास्थ्य: कभी कभी घर में लड़ाई होने की वजह से तनाव रह सकता है। छोटी मोटी नेगेटिव बातों को अनदेखा करें।
*भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 8*

*कुंभ* – पॉजिटिव: कोई अच्छी खबर मिलने से दिन बहुत ही खुशनुमा बीतेगा। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से खुशी मिलेगी। पैसों से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस समय फायदे वाली परिस्थितियां बन रही हैं।
नेगेटिव: समय के साथ सक्रिय रहना जरूरी है। आलस की वजह से दूसरों पर काम डालने की कोशिश न करें। बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण काम खुद ही निपटाएं। ज्यादा खुद पर ध्यान देना और सिर्फ अपने बारे में सोचना करीबी रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है।
व्यवसाय: व्यवसाय में चल रही परेशानियों में अब कुछ स्थिरता आएगी और हालात बेहतर होने शुरू हो जाएंगे। लेकिन अभी काम थोड़ा धीमा ही रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को यदि बदलाव से जुड़े मौके मिलें, तो तुरंत ले लेने चाहिए।
लव : पति पत्नी के बीच सुखद तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मिलना आपको ऊर्जावान और ताजगी भरा बनाएगा।
स्वास्थ्य: खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक रह सकती है। बेहतर होगा कि अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4*

*मीन* – पॉजिटिव: खुद के बारे में सोचने और समझने का समय है। अपनी कुशलता और समझदारी से किसी काम के बहुत अच्छे नतीजे पाने में सक्षम रहेंगे। ग्रहों की स्थिति आपको किसी भी परिस्थिति में हल निकालने की शक्ति दे रही है।
नेगेटिव: किसी भी तरह के लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही करना सही नहीं है, नहीं तो इसका बुरा असर आपके नतीजे पर पड़ सकता है। भाइयों के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी रहेगी।
व्यवसाय: कार्य क्षेत्र में अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। हालांकि आज कोई महत्वपूर्ण डील होने से मन खुश रहेगा। कोई रुका हुआ काम किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है।
लव : पति पत्नी के जीवन में अच्छा तालमेल बनाए रखने से घर की व्यवस्था भी बहुत अच्छी बनी रहेगी। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण और विश्वास से भरे रहेंगे।
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द जैसी स्थिति बढ़ सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति खास तौर पर जागरूक रहें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सिलौंडी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान हुआ

सिलौंडी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d