आज सीहोर जिले के पिपलानी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत आदर्श गोंड समाज के 600+ जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचकर नवविवाहितों को सुखद, समृद्ध एवं प्रेम परिपूर्ण जीवन हेतु शुभकामनाएं दीं।
जब निर्धन परिवार की बेटी सम्मान, संस्कार और स्नेह के साथ ससुराल जाती है, तो यह एक आयोजन से बढ़कर सामाजिक उन्नति की ओर बढ़ता कदम प्रमाणित होता है। हमारी सरकार के प्रयास और समाज के विश्वास से सामूहिक विवाह मितव्ययता का अनुकरणीय उदाहरण बन रहे हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, आदरणीय भाईसाहब श्री Shivraj Singh Chouhan जी, कैबिनेट में साथी मंत्री श्री Karan Singh Verma जी, बुधनी विधायक श्री Ramakant Bhargava जी सहित अन्य गणमान्य साथीगण उपस्थित रहे।


