• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

रिवंझा में भागवत कथा में शामिल हुए मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव कथावाचक डॉ. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने की मुख्‍यमंत्री कार्यशैली की तारीफ

by Manish Gautam Chiefeditor
May 5, 2025
in top
0
रिवंझा में भागवत कथा में शामिल हुए मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव कथावाचक डॉ. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने की मुख्‍यमंत्री कार्यशैली की तारीफ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST  मनीष गौतम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सोमवार को मझौली के समीप स्थित ग्राम रिवंझा पहुँचे तथा यहाँ श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुये। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गौरी गोपाल आश्रम, वृंदावन के संस्थापक एवं प्रख्यात कथावाचक डॉ अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया है। ज्ञात हो रिवंझा अनिरुद्धाचार्य जी का पैतृक ग्राम है और उनका बचपन यही व्यतीत हुआ था।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आयोजन स्थल पर पहुँचकर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ को भी नमन किया तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का वंशी, श्रीमद्भागवत गीता एवं पट्टा भेंट कर स्वागत किया। अनिरुद्धाचार्य जी ने मुख्यमंत्री डॉ यादव की कार्यशैली, लोकहित में उनके किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने के मिले अवसर को श्रद्धालुओं के लिये सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की यह कथा भक्तों के रोम रोम को आनंद प्रदान करने वाली है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में वेद वाक्य यत् पिंडे तत् ब्रह्माण्डे की व्याख्या भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया आज भारतीय संस्कृति को देखना, समझना और अंगीकृत करना चाहती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण कंस का वध करने के बाद शिक्षा प्राप्त करने उज्जैन आए थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि धार के समीप स्थित अमझरा में भगवान श्री कृष्ण ने युद्ध किया और जानापाव में उन्हें भगवान परशुराम ने सुदर्शन चक्र दिया था। उन्होंने कहा कि कृष्ण और सुदामा की मित्रता आज भी प्रासंगिक है। यह सभी को अमीर और गरीब के भेद से मुक्त होकर संबंध निभाने की सीख प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उज्जैन ओंकारेश्वर, महेश्वर, मैहर एवं ओरछा सहित उन्नीस धार्मिक नगरों में शराब की दुकानों को बंद कराया गया है। इसके साथ ही खुले में मांस विक्रय को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिसके घर गाय होती है उसे गोपाल कहते हैं और जिसके घर में गाय का कुल होता है उसे गोकुल कहते हैं। इसलिए प्रदेश में गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 25 से अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जा रहा है। डॉ. यादव ने बताया कि दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश अभी तीसरे स्थान पर है और संपूर्ण देश का 9 प्रतिशत दूध मध्यप्रदेश में उत्पादित होता है। राज्य सरकार ने इसे 20 प्रतिशत तक बढाने का संकल्प लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में मां नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को सर्वसुविधा युक्त बनाने का प्रबंध भी किया जा रहा है और जगह-जगह आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को संस्कारों की शिक्षा देने देवी-देवताओं के प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
कथावाचक श्री अनिरुद्धाचार्य ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि भगवान श्री कृष्ण भी यदुवंशी थे और मुख्यमंत्री डॉ यादव भी यदुवंशी हैं। दोनों का गौ माता से हजारों वर्षों पहले का संबंध है। अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री के समक्ष बच्चों को शिक्षा और संस्कार प्रदान करने ग्राम रिवंझा में विद्यालय बनाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव से वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम आने तथा इस संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों का अवलोकन करने का आग्रह भी किया।
श्रीमद भागवत कथा के इस कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक पाटन श्री अजय विश्नोई, विधायक बरगी श्री नीरज सिंह, विधायक सिहोरा श्री संतोष वरकडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक श्री नीलेश अवस्थी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किये भगवान विष्णु वराह के दर्शन.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किये भगवान विष्णु वराह के दर्शन.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d