MPNEWSCAST मनीष गौतम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज सर्किट हाउस में विधायक श्री अशोक रोहाणी एवं श्री नीरज सिंह तथा प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन,नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सर्किट हाउस में प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव एवं अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आज सुबह लगभग 10.25 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12.45 बजे वायुयान द्वारा रीवा के लिए रवाना हुए।