रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह अरोरा ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीना को ₹5,100 चेक के माध्यम मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए राशि दी। आपको बता दें कि पत्रकार श्री अरोरा हर वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए राशि देते आ रहे हैं और वह अपने जन्मदिन पर किसी प्रकार का समारोह नहीं मनाते है। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, पत्रकार डॉ. सीमा कैथवास सहित पत्रकार पंकज शुक्ला, पंडित मुकेश दुबे, योगेश राजपूत, अतुल तिवारी, विनोद केवट, ताज खान, रुबेज ख़ान, जाकिर खान, राजीव रोहर, गजेन्द्र राजपूत , राजेंद्र मालवीय, संजय उपाध्याय, कमलेश चौधरी इत्यादि ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।


