• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*पर्यटन के नक्शे पर छिंदवाड़ा को उभारना हमारी प्राथमिकता: कलेक्टर श्री सिंह* *टाटा स्ट्राइव से अतिथि सत्कार की ट्रेनिंग लेने वाले होम स्टे हितग्राहियों को बांटे गए प्रमाण पत्र*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 2, 2025
in छिन्दवाडा
0
*पर्यटन के नक्शे पर छिंदवाड़ा को उभारना हमारी प्राथमिकता: कलेक्टर श्री सिंह*  *टाटा स्ट्राइव से अतिथि सत्कार की ट्रेनिंग लेने वाले होम स्टे हितग्राहियों को बांटे गए प्रमाण पत्र*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

छिंदवाड़ा। पर्यटन की असीम संभावनाओं से भरे छिंदवाड़ा को देश-प्रदेश में पर्यटन के नक्शे पर उभारना हमारी प्राथमिकमाओं में शामिल है, इसके लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के साथ मिलकर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के होम स्टे प्रदेश के लिए मील का पत्थर हैं, यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिले, वे सुरक्षित तरीके से घूम सकें। पर्यटकों को स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन मिले। पर्यटन से रोजगार के अवसर बनें, इस पर लक्ष्य बनाकर कार्य किया जा रहा है। यह विचार कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट के मिनी सभागार में आयोजित ग्रेजुटए सैरेमनी में व्यक्त किए। अतिथि सत्कार की ट्रेनिंग लेने वाले हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र देकर कलेक्टर श्री सिंह ने सभी का हौसाला बढ़ाया। इस अवसर पर जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत, पर्यटक प्रबंधक गिरीश लालवानी, टाटा स्ट्राइव से सेंटर मैनेजर अरविंद कुमार द्विवेदी, मास्टर ट्रेनर आकाश भारद्वाज व होम स्टे हितग्राही उपस्थित थे।

टाटा स्ट्राइव कौशल विकास केंद्र से छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्राम सावरवानी, चोपना, चिमटीपुर, बीजाढाना, काजरा, धूसावानी, धगडिय़ा के 129 हितग्राहियों को अतिथि सत्कार की ट्रेनिंग दी गई थी। इस नि:शुल्क ट्रेनिंग के बाद शुक्रवार को कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह के हाथों हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र सौंपे गए। इस मौके पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि होम स्टे खुल जाने से ग्रामीण अंचल में पर्यटन बढ़ रहा है और कई परिवारों को घर बैठे रोजगार मिला है और गांवों में आर्थिक गतिविधियां सुदृढ़ हुईं हैं। उन्होंने काजरा व चिमटीपुर के तैयार हो चुके होम स्टे जल्द खोलने के निर्देश दिए। पर्यटन विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड व जिला प्रशासन पर्यटन स्थलों पर सभी सुविधाएं देने, सफाई सहित आसान मार्ग बनाने व उनके विकास के लिए कई स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने होम स्टे के लिए टूर पैकेज बनाने, रेल्वे स्टेशन-बस स्टॉप व आसपास के शहरों में होम स्टे के प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी होम संचालकों से गांवों में आ रही समस्याओं को जाना और तत्काल उन्हें हल करने के निर्देश संबंधित आधिकारियों को दिए। पर्यटन विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस कार्यक्रम में जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के अशासकीय सदस्य नागेेंद्र गढ़ेवाल, इंडियन ग्रामीण सर्विसेज से सुश्री रीना साहू, परार्थ समिति से मंजरी चांदे, कमलेश यदुवंशी, आकाश सरेयाम, सनोद नागवंशी व अन्य होम स्टे संचालक उपस्थित थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सिलौड़ी में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव आयोजित

सिलौड़ी में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d