कालापीपल(बबलू जायसवाल)
नगर कालापीपल की जमना वाटिका चोरों ने सूने मकान निशाना बनाया,चोरों ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे सोने चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हो गया,फरियादी ने थाने पर आवेदन देकर पुलिस को बताया कि रेखा बाई पति पदमसिंह मेवाड़ा उम्र 45 साल निवासी जमना वाटिका कालापीपल मंडी करती हूँ।कल दिनांक 29.4.2025 के शाम करीब 6 बजे हम सभी परिवार के लोग ग्राम अजनई शादी मे गए हुए थे,घर पर कोई नही था,सुबह करीब 11 बजे मेरे पड़ोसी धनसिंह मेवाड़ा ने बताया कि तुम्हारे घर का ताला टुटा हुआ है फिर मै अपने घर आई घर तो देखा कि मेरी दोनो गोदरेज के ताले टुटे थे,जिसमे रखे दो चाँदी के करोंदे,एक सोने का हार करीब 2 तोले का 7 हजार रुपये नगदी,एक जोड़ी झुमर,छोटे बच्चे की
पायल एक जोड़,चार जोड मीना,एक जोड़ पैर की पट्टी नही थी।कल रात्रि मे कोई अज्ञात बदमाश मेरे घर का ताला तोड़कर मेरे घर से उक्त रकम निकाल कर ले गया,जो भी इस मामले में पुलिस द्वारा दूर-भाष पर जानकारी लेना चाहिए तो पुलिस द्वारा गोल-गोल जवाब देते हुए,जानकारी छिपाई गई,आखिर कालापीपल पुलिस चोरी के मामले को क्यों छुपा रही है।पुलिस हमेशा ही चोरी के प्रकरणों में आवेदन लेकर अपने दायित्व से इतिश्री करलेती है,जब भी पुलिस से पूछा जाता है कि चोरी की जांच कहां तक पहुंची तो एक ही जवाब जांच चल रही है,डंपरों में से भी कई बार बैटरीया चोरी हो चुकी है,उन चोरों का भी आज तक पुलिस के पास कोई अता-पता नहीं लगा,पुलिस कुछ दिनों से वीआईपी ड्यूटी में ज्यादा व्यस्त है,क्योंकि पहले वीआईपी लोगों की सेवा पुलिस को करना पड़ती है,उसके बाद जनता का ध्यान रखा जाता है।अब देखना है कि इस चोरी में चोर को कब तक पड़ती है।यह जांच ही चलती रहेगी ?


