• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

बस का वीएलटीडी VLTD जीपीएस डिवाइस का एजेंट द्वारा रिन्यूअल नहीं करने पर हुआ विवाद,दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मामला…

by Manish Gautam Chiefeditor
April 24, 2025
in नर्मदापुरम
0
बस का वीएलटीडी VLTD जीपीएस डिवाइस का एजेंट द्वारा रिन्यूअल नहीं करने पर हुआ विवाद,दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मामला…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। मुख्यालय पर आईटीआई रोड पर आरटीओ कार्यालय के बाहर सड़क किनारे रखे टपों पर एजेंटों द्वारा आरटीओ से संबंधित ऑनलाइन कारोबार किया जाता है। यहीं पर आरटीओ से संबंधित ऑनलाइन का काम करने वाले एजेंट अंकित सैनी द्वारा सैनी ऑनलाइन के नाम से टप संचालित किया जाता है। जहां पर वीएलटीडी (VLTD) डिवाइस, पैनिक बटन, एचएसआरपी प्लेट का ऑनलाइन काम होता है। यहां पर गुरुवार दोपहर शिवहरे बस सर्विस के संचालक पुत्र प्रफुल्ल शिवहरे और एजेंट अंकित सैनी के बीच बस में लगे वीएलटीडी जीपीएस डिवाइस का रिनुअल नहीं किए जाने पर विवाद हुआ।जिसके बाद दोनों ही पक्षों ने देहात थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों ही पक्षों का मेडिकल भी कराया। घटना को लेकर शिवहरे बस ट्रेवल्स के प्रफुल्ल शिवहरे ने बताया कि आरटीओ कार्यालय के बाहर वीएलटीडी जीपीएस डिवाइस का एजेंट अंकित सैनी द्वारा गत वर्ष हमारी बस में डिवाइस लगाई गई थी हमने 12 मार्च को डिवाइस को रिन्यूअल कराने के लिए अंकित सैनी को ₹5000 दे दिए थे, उसके बाद भी वह रिन्यूअल नहीं कर रहा था। बाद में हमें पता चला कि हमारी बस में लगी डिवाइस का उपयोग एक अन्य वाहन में भी हुआ है। आज हमने उससे कहा कि हमारे पैसे वापस दे दो और किसी एक वहान पर डिवाइस चालू करो तो वह गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। जिससे मुझे चोट आई और मैंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अंकित सैनी द्वारा डिवाइस में धोखाधड़ी की गई है उसकी भी शिकायत की है। दूसरी तरफ अंकित सैनी द्वारा देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके द्वारा संजय शिवहरे को वीएलटीडी डिवाइस 2023 में बेची गई थी। जिसमें कुछ तकनीकी खराबी होने की बात को लेकर दोपहर में संजय शिवहरे, प्रफुल्ल शिवहरे दुकान पर आए और डिवाइस के पैसे मांगने लगे। मेरे द्वारा कहा गया कि डिवाइस वापस दे दो, कंपनी से सुधरवा कर दे दूंगा। इसके बाद गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। जिससे मुझे चोट लगी। मामले को लेकर देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि बस की डिवाइस को लेकर विवाद हुआ है, दोनों ही पक्षों पर मामला कायम किया गया है। आरटीओ निशा चौहान ने बताया कि डिवाइस विवाद या तकनीकी खामी का मामला हमसे जुड़ा हुआ नहीं है। जिसमें आरटीओ का कोई लेना-देना नहीं होता। वीएलटीडी रिन्यूअल कंपनी करती है, जिसमें आरटीओ के हस्ताक्षर नहीं होते हैं। यह गलत बोला जा रहा है कि आरटीओ की आईडी बंद है, इस विषय का आईडी से कोई लेना-देना नहीं है। आरटीओ में काम निरंतर जारी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नरवाई जलाई तो नहीं मिलेगा सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ, एमएसपी पर फसल उपार्जन भी नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नरवाई जलाई तो नहीं मिलेगा सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ, एमएसपी पर फसल उपार्जन भी नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d