• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

बहुचर्चित डेरा सच्चा सौदा जमीन खरीद फरोख्त मामले में अधिवक्ता गोयल सहित तीन अन्य आरोपी बनाए जाने की खबर से मचा हड़कंप,डेरा की जमीन फर्जी तरीके से बेचने वाले विक्रेता ओमप्रकाश बरेठा को गिरफ्तार करना सिटी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती,वर्ष 2022 से फरार..!

by Manish Gautam Chiefeditor
April 21, 2025
in नर्मदापुरम
0
बहुचर्चित डेरा सच्चा सौदा जमीन खरीद फरोख्त मामले में अधिवक्ता गोयल सहित तीन अन्य आरोपी बनाए जाने की खबर से मचा हड़कंप,डेरा की जमीन फर्जी तरीके से बेचने वाले विक्रेता ओमप्रकाश बरेठा को गिरफ्तार करना सिटी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती,वर्ष 2022 से फरार..!
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। संभाग मुख्यालय पर भोपाल जाने वाली रोड पर एसपीएम रेलवे क्रॉसिंग के पास खोजनपुर में डेरा सच्चा सौदा सिरसा(हरियाणा)की करीब 8 एकड़ 40 डिसमिल की बहुमूल्य जमीन है। जिसे फर्जी तरीके से फर्जी सेवादार द्वारा बेच दिया गया था। उक्त मामले में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सीजेएम कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2022 मई में डेरा सच्चा सौदा सिरसा हरियाणा के सेवादार प्रवेश कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें उस दौरान पुलिस ने संतोष जैन, शरद सिसोदिया, कृष्ण कुमार पटेल, प्रतिरूपित व्यक्ति ओमप्रकाश बरेठा व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 423, 465, 467,471,120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया था। इसके बाद संतोष कुमार जैन ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित थाना प्रभारी को आवेदन देकर अवगत कराया कि उनके साथ छल और धोखाघड़ी की गई है और पूरे मामले की जांच की मांग भी की। वही सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जुलाई 2023 में मामले में की गई जांच में अधिवक्ता सुशील गोयल सहित अन्य का नाम भी आरोपियों के नाम में जोड़ दिया था। उसके बावजूद भी सिटी पुलिस बढ़ाए गए आरोपी के नाम बताने से बचती रही। पिछले सप्ताह ही सिटी कोतवाली टीआई सौरभ पांडे से डेरा सच्चा सौदा जमीन मामले में आरोपियों के नाम बढ़ाए जाने की जानकारी मांगी गई तो उनके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि मामला अभी जांच में है । इसलिए हम नाम नहीं बता सकते। सोमवार 21 अप्रैल को जब न्यायालय में अग्रिम जमानत की खबर सामने वायरल हुई तब एसडीओपी पराग सैनी द्वारा देर शाम अवगत कराया गया कि माननीय न्यायालय से अभिमत के बाद अधिवक्ता सुशील गोयल, उनके दोनों पुत्र दिव्यांश, एकांश गोयल सहित अधिवक्ता आरपी यादव को आरोपी बनाया गया है। अभी छद्म आरोपी ओमप्रकाश बरेठा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि जल्द ही सिटी कोतवाली पुलिस इस बहुचर्चित मामले में न्यायालय में चालान पेश करने वाली है। अब सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि वर्ष 2022 में दर्ज हुए बहुचर्चित डेरा सच्चा सौदा जमीन फर्जीवाड़ा मामले में फरार फर्जी विक्रेता प्रतिरूपित व्यक्ति ओमप्रकाश बरेठा की गिरफ्तारी नहीं होने के बावजूद कैसे पुलिस चालान प्रस्तुत करेगी ? क्या अधिवक्ता सुशील गोयल को गिरफ्तार कर प्रतिरूपित व्यक्ति ओमप्रकाश बरेठा के संबंध में पूछताछ करेगी पर भी सवाल हैं ? दूसरी तरफ यह बात भी सामने आ रही है कि थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 320/22 में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम से जांच कराई गई थी जिसके आधार पर जांच में अधिवक्ता सुशील गोयल और उनके दोनों पुत्रों सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि संतोष कुमार जैन ने पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर निवेदन किया है कि पुलिस माननीय न्यायालय में आधा अधूरा चालान पेश नहीं करें और लोक अभियोजक के प्रतिवेदन में सुशील गोयल को गिरफ्तार के उल्लेख पर भी पुलिस द्वारा सुशील गोयल की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पूरा मामला सुर्खिया में है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड परिजनों को देख संदूक में घुसा। संदूक से बाहर निकालकर हुई पिटाई !!

शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड परिजनों को देख संदूक में घुसा। संदूक से बाहर निकालकर हुई पिटाई !!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d