• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

फसल अवशेष नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई अब तक 27 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना में दर्ज हुई एफआईआर 16 व्यक्तियों से हुई 75 हजार रूपये की वसूली रिकार्ड एफआईआर दर्ज कराने वाला कटनी

संभवत प्रदेश का पहला जिला कलेक्टर श्री यादव ने किसान भाइयों से नरवाई नहीं जलाने का किया आग्रह

by Manish Gautam Chiefeditor
April 21, 2025
in कटनी
0
फसल अवशेष नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई  अब तक 27 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना में दर्ज हुई एफआईआर  16 व्यक्तियों से हुई 75 हजार रूपये की वसूली  रिकार्ड एफआईआर दर्ज कराने वाला कटनी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा फसल अवशेष नरवाई संबंधी जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाही करते हुए अब तक रिकार्ड 27 प्राथमिकी जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज कराई जा चुकी है। साथ ही 16 किसानों से कुल मिलाकर 75 हजार रूपये का अर्थदंड भी वसूला गया है। इस प्रकार नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के मामले में कटनी जिला प्रदेश में संभवत प्रथम स्थान पर है।

नरवाई नहीं जलाने का आग्रह

`                                   कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने खेतों में खड़े डंठलों, फसल अवशेष नरवाई को न जलायें। नरवाई जलने से उड़ने वाली चिंगारी से आस-पास के खेत व अन्य तरीकों से अग्नि की दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा खेत में नरवाई जलाने से बड़ी मात्रा में धुआं उत्पन्न होता है। जिससे पर्यावरण  प्रदूषण भी बढ़ता है। साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है इसलिए किसान भाई नरवाई न जलायें।

नरवाई जलाने पर अर्थदंड

कोई किसान या व्यक्ति यदि नरवाई में आग लगाता है तो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार क्षतिपूर्ति स्वरूप अर्थदंड के तय प्रावधान के तहत 16 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया है।

फसल अवशेषों में आग लगाने वाले के विरूद्ध 2 एकड़ से कम भूमि वाले कृषकों को 2500 रूपये का अर्थदंड प्रति घटना और 2 एकड़ से अधिक और 5 एकड़ से कम भूमि वाले कृषकों को 5 हजार रूपये का अर्थदंड प्रतिघटना तथा 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को नरवाई में आग लगाने की प्रति घटना पर 15 हजार रूपये का अर्थदंड का प्रावधान है।

16 किसानों से वसूला गया 75 हजार रूपये का जुर्माना

                                    नरवाई जलाने पर जिले के 16 किसानों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ-साथ 75 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया गया। एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम धरवारा निवासी प्रमोद पटेल के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ-साथ 2 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगा है। इसी प्रकार ग्राम पडरभटा निवासी रामसिंह पटेल के विरूद्ध ढाई हजार, हरदुआ निवासी विजय मित्तल के विरूद्ध 15 हजार एवं गुदरी निवासी रामाधर सोनी के विरूद्ध 15 हजार रूपये और बहोरीबंद तहसील के ग्राम किरहाई पिपरिया निवासी रामकृपाल कोल एवं खम्हरिया निवासी ब्रजेश बर्मन से ढाई हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया है। इसी प्रकार एसडीएम कटनी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि बड़वारा तहसील के ग्राम मझगवां निवासी राममहेश मौर्य और नन्हवाराकला के उपेन्द्र रूहेल से 5-5 हजार रूपये का अर्थदंड वसूला गया। वहीं अमाड़ी निवासी श्रवण रामदुलारे नाई, ईश्वरी प्रसाद पटेल , अनुराग पटेल व नन्हवारा कला निवासी शंभू पिता ज्वाला से ढाई-ढाई हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। जबकि कटनी तहसील के ग्राम जरवाही के शिवकुमार पटेल व पहाड़ी निवासी मनोज सिंह से 5-5 हजार रूपये और रीठी तहसील के ग्राम घिनौची निवासी मेकूलाल एवं बिलहरी में मित्तल ट्रैक्टर्स के डायरेक्टर से ढ़ाई-ढ़ाई हजार रूपये की वसूली की गई है। इसके अलावा ढीमरखेड़ा अनुविभाग में कुल 8 एफआईआर और विजयराघवगढ़ अनुविभाग में 3 प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस थाना में  दर्ज कराई गई है। इस प्रकार जिले में दर्ज कुल 27 एफआईआर में से नरवाई जलाने वाले 16 किसानों से अब तक 75 हजार रूपये का जुर्माना भी वसूला जा चुका है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कटनी तीन अग्रणी जिलों में शामिल  पुलिस, नगर निगम व जिला पंचायत ने हासिल किया ए ग्रेड

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कटनी तीन अग्रणी जिलों में शामिल पुलिस, नगर निगम व जिला पंचायत ने हासिल किया ए ग्रेड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d