• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध दर्ज करायें प्राथमिकी समग्र आईडी का आधार के साथ सौ फीसदी ई-केवाईसी कराना करें सुनिश्चित कलेक्टर श्री यादव ने समय-सीमा बैठक में समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
April 7, 2025
in कटनी
0
नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध दर्ज करायें प्राथमिकी  समग्र आईडी का आधार के साथ सौ फीसदी ई-केवाईसी कराना करें सुनिश्चित  कलेक्टर श्री यादव ने समय-सीमा बैठक में समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने समय-सीमा बैठक में समग्र आईडी का आधार से शत-प्रतिशत लिंक कर सभी का ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने ई-केवाईसी के मामले में नगर निगम की कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। वहीं नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ़ एवं बरही की न्यूनतम प्रगति पर यहां के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत भी मौजूद रहें।

कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, उपार्जन कार्य, ई-ऑफिस प्रणाली सहित जनसुनवाई और लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में मिले समस्या मूलक आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की।

            कलेक्टर श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों वाले विभागों को इनके संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए चिन्हित सुविधायें प्राथमिकता से उपलब्ध कराने की हिदायत देते हुए कहा कि उपार्जन केन्द्रों मे किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय तथा आंधी-पानी आने की स्थिति में उपज की सुरक्षा के लिए तिरपाल व टेन्ट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करने के निर्देश सहायक

आयुक्त सहकारिता राज यशवर्धन कुरील को दिए। उन्होंने कहा कि हर खरीदी केन्द्र के लिए नियुक्त सर्वेयर की सूची उपलब्ध करायें और उनका विधिवत प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन के दौरान यदि मौसम खराब होता है तो भी गेहूं को खराब होने से बचाने के इंतजाम खरीदी केन्द्र में होने चाहिए। कलेक्टर श्री यादव ने समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों के उपार्जन के लिए बनाये गये खरीदी केन्द्रों के संबंध में उपसंचालक कृषि से जानकारी ली।

नरवाई जलाने पर करायें एफआईआर

कलेक्टर श्री यादव ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दो-टूक हिदायत दी कि वे फसल अवशेष नरवाई जलाने वाले किसानों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव और पटवारी ग्राम स्तर पर नजर रखें कि कहीं से कोई भी व्यक्ति नरवाई न जलाये। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाये। साथ ही गांव में मुनादी के माध्यम से लोगों में नरवाई जलाने के दुष्प्रभावों और पर्यावरणीय नुकसानों की भी जानकारी देने की भी हिदायत दी।

ई-ऑफिस

कलेक्टर श्री यादव ने जिले के कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। बताया गया कि अब तक जिले के 10 शासकीय कार्यालयों का ई-ऑफिस के लिए रजिस्ट्रेशन हो गया है। शेष 20 शासकीय कार्यालयों का पंजीयन प्रस्ताव भोपाल में उच्च स्तर से लंबित है। कलेक्टर ने शीघ्र ही सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों का ई-मेल आईडी बनवाने के कार्य में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

फार्मर आईडी

कलेक्टर श्री यादव ने किसानों के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के नजरिये से उपयोगी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि वर्तमान स्थिति में जिला फार्मर आईडी बनाने के मामले में प्रदेश के 6 अग्रणी जिलों में शामिल है।

बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंजीयक पंकज कोरी, उपसंचालक पशु चिकत्सा सेवायें डॉ. आरके सोनी, सीएमएचओ डॉ. आठ्या और सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा उपायुक्त पवन अहिरवार जिला श्रम अधिकारी केवी मिश्रा और परियोजना अधिकारी मृगेन्द्र सिंह सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर श्री यादव की मौजूदगी में तिलक महाविद्यालय में हुआ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी समारोह का आयोजन  लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना का जीवंत उदाहरण

कलेक्टर श्री यादव की मौजूदगी में तिलक महाविद्यालय में हुआ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी समारोह का आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना का जीवंत उदाहरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d