• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

नीम के पेड़ की जड़ से प्रकट हुई मरही माता की प्रतिमा डेढ़ सौ साल पुराना है मरही माता मंदिर का इतिहास

by Manish Gautam Chiefeditor
April 4, 2025
in कटनी
0
नीम के पेड़ की जड़ से प्रकट हुई मरही माता की प्रतिमा डेढ़ सौ साल पुराना है मरही माता मंदिर का इतिहास
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हर भक्त की पुकार सुनती हैं मातारानी, कष्टों से मिलती है मुक्ति
जिसका इतिहास करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। यहां नीम के पेड़ की जड़ से मरही माता की प्रतिमा अचानक प्रकट हुई थी, जिसे उस समय सुखदेव प्रसाद बर्मन ने देखा और स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण करवाया। यहां बर्मन परिवार की तीसरी पीढ़ी माता की सेवा में जुटी हुई है।
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर चंद्रशेखर आजाद वार्ड के बावली टोला स्थित मरही माता मंदिर आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भी विशेष महत्व रखता है। प्राचीनकाल से चली आ रही धार्मिक परंपराओं और आधुनिक समय की भक्ति का अनूठा संगम यहां देखने को मिलता है। मरही माता मंदिर में विराजमान डेढ़ सौ वर्ष प्राचीन प्रतिमा के दर्शन के लिए वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मान्यताओं के अनुसार माता रानी हर भक्त की पुकार सुनती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यह विश्वास लोगों को दूर-दूर से यहां खींच लाता है। शाम होते ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर अपनी मनोकामनाएं माता से मांगते हैं। माता के परम भक्त बद्री पंडा द्वारा यहां आने वाले श्रद्धालुओं की फरियाद माता तक पहुंचाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि उन्हें माता से सिद्धी प्राप्त है और सिद्धि की इसी विधि से वे लोगों के कष्टों को दूर कर रहे हैं। यही कारण है कि कम समय में ही मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैल गई है और लोग यहां पहुंचकर माता रानी के दर्शन करते हैं।
मंदिर का इतिहास और महत्व
लगभग 150 वर्ष पुरानी एक रोचक कथा के अनुसार यह मंदिर एक चमत्कारिक घटना से जुड़ा हुआ है। मंदिर के वर्तमान पुजारी बद्री पंडा के अनुसार दो दशक पूर्व एक नीम के वृक्ष की जड़ों से माता की प्रतिमा प्रकट हुई थी। इस अद्भुत घटना के बाद उनके पूर्वज सुखदेव प्रसाद बर्मन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इस पवित्र स्थल पर मंदिर का निर्माण करवाया और मरही माता की प्रतिमा स्थापित करवाई। समय-समय पर लोगों के सहयोग से मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार भी किया गया। बद्री पंडा का के साथ ही परिवार के सदस्य भीम बर्मन, नकुल बर्मन एवं अर्जुन बर्मन, करन बर्मन पूर्ण समर्पण के साथ माता की सेवा में लगे हुए हैं।
अष्टमी के दिन होगा हवन, नवमी पर विसर्जन
मरही माता मंदिर में नवरात्र पर्व की अष्टमी तिथि के दिन 06 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से पूर्णाहूति हवन का आयोजन किया गया है, इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से कन्या भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। नवमी के दिन 07 अप्रैल को जवारों का विसर्जन किया जाएगा। शाम 7 बजे मंदिर से एक भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जो ईश्वरीपुरा वार्ड, सन्मुख गली, गौतम मोहल्ला होते हुए कटनी नदी तक जाएगा, जहां भक्तिमय वातावरण में जवारों का विसर्जन किया जाएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d