• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 31, 2025
in ज्योतिष
0
आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*चैत्र माह की शुक्ल पक्ष तिथि द्वितीया और तृतीया तिथि पर वैधृति, विष्कम्भ योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से मेष, कर्क, मकर और कन्या राशियों के धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य की पूर्ति होगी। सभी योजनाएं सफल होंगी वहीं तुला राशि वालों के नौकरी और बिजनेस में कुछ रुकावटें आ सकती है,आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 31 मार्च 2025 दिन सोमवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि द्वितीया और तृतीया है। आज का दिन बेहद ही खास रहने वाला है क्योंकि आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा और तीसरा दिन एक साथ है। इसके अलावा मत्स्य जयंती, गणगौर और गौरी पूजा भी की जाएगी। वहीं वैधृति और विष्कम्भ योग है। आज चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे और सूर्य- मीन राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:50 तक और राहुकाल – सुबह 07:46 बजे से सुबह 09:19 बजे तक रहेगा, आज सोमवार का व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। आज वैधृति, विष्कम्भ योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अश्विनी नक्षत्र का भी शुभ संयोग बनेगा। इन स्थितियों में आज के दिन माता रानी की कृपा से मेष, कर्क, मकर और कन्या राशियों के लोगों पर विशेष रूप से रहेगा। धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य की पूर्ति होगी। सभी योजनाएं सफल होंगी और मान सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। और तुला राशि वालों के नौकरी और बिजनेस में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार का दिन 12 राशियों का कुछ ऐसा रहेगा…*

*मेष* – पॉजिटिव- उत्तम दिनचर्या रखना और सकारात्मक रहने से आपको शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आपका कोई विशेष प्रयोजन भी हल होने वाला है। साथ ही अपनी आंतरिक छुपी हुई प्रतिभा को रचनात्मक संबंधी कार्यों में लगाए। नेगेटिव- कुछ विवादित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपको इस समस्या से उबरने में आपकी मदद भी करेगा। अपने सामान का ध्यान खुद रखें। कोई कीमती चीज भी खोने की आशंका लग रही है। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सभी कार्य स्टाफ की मदद से सुचारू रूप से व्यवस्थित होते जाएंगे। फाइनेंस संबंधी रुके मामलों में गति आएगी। सरकारी नौकरी करने वालों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। तनाव लेने की बजाय अपना कार्य क्षमता बनाए रखें। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा समय हास-परिहास में व्यतीत होगा। मित्रों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक माहौल से अपना बचाव रखें। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव- आप अपना व्यवहार और व्यक्तित्व को सकारात्मक रखने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इससे आपको अपने आसपास के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात सुखद व सुकूनदायक रहेगी।
नेगेटिव- कुछ ना कुछ प्रतिकूलता भी रहेगी। पैसा आने से पहले ही जाने का रास्ता तैयार रहेगा। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी आशा व मेहनत के विपरीत परिणाम मिलने से कुछ उदासी रहेगी। व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी जरूर हासिल कर लें। कुछ मुश्किलों के बाद काम बनने शुरू हो जाएंगे। नौकरी में अपने टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। साथ ही सहयोगियों की मदद से आप सफल भी रहेंगे।
लव- पारिवारिक मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना करें तथा सामंजस्य बनाए रखें। समय आने पर सब व्यवस्थित हो जाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। लापरवाही ना करके वर्तमान नियमों का अनुसरण करना अति आवश्यक है।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3″

*मिथुन* – पॉजिटिव- दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने के लिए अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में भी समय व्यतीत करें। इससे आपको खुशी महसूस होगी। कोई मनोरंजक यात्रा संबंधी प्लानिंग भी हो सकती हैं। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। नेगेटिव- आज कहीं भी पैसे की लेनदेन संबंधी गतिविधि को स्थगित रखें। क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। युवाओं को किसी इंटरव्यू वगैरह में सफलता ना मिलने से निराशा की स्थिति रहेगी। परंतु मनोबल गिरने की बजाय पुनः प्रयास करें। व्यवसाय- कारोबार में पैसों के लेनदेन का लेखा-जोखा जरूर रखें। क्योंकि इस समय पारदर्शिता बनाकर रखना अति आवश्यक है। गैर सरकारी कानूनी कामों में रुचि लेना नुकसान दे सकता है। युवाओं को कहीं नौकरी मिलने की उचित संभावना है।
लव- परिवार में चल रहे तनाव को बाहरी लोगों से शेयर ना करें। आपस में ही बैठकर मामला सुलझा ले तो उचित रहेगा। स्वास्थ्य- परंपरागत दिनचर्या को अपनाना स्वास्थ्य के लिए बहुत उचित है। असंतुलित खानपान की वजह से पेट दर्द व गैस की वजह से परेशान रहेंगे।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7*

*कर्क* – पॉजिटिव- आज रूटिंग से हटकर कुछ खास गतिविधियों में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी। कोई समस्या आने पर घबराने की बजाय उसका समाधान निकालने की कोशिश करें। मकान या जमीन से जुड़े रुके काम आगे बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कामों में रुचि रहेगी। नेगेटिव- आय के साधनों में कमी आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। आप जिस कार्य को करना चाहते हैं, अभी उनमें कुछ रुकावटों का भी सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है। व्यवसाय- सरकारी संस्थानों से जुड़े बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। विदेश में शिक्षा हासिल करने वालों को सफलता प्राप्त होगी। साझेदारी के व्यवसाय में कार्य में विभाजन को लेकर टकराव उत्पन्न हो सकता है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी है। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती हैं। दूषित वातावरण में जाने से परहेज करें।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6*

*सिंह* – पॉजिटिव- प्रत्येक कार्य को सलीके तथा व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। जिससे आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और आपने विश्वास भी महसूस करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों में दूसरों की दखलअंदाजी ना होने दें वरना आपकी दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो जाएगी। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा धैर्य और शांति बनाए रखें। जलन की भावना से कोई आपकी पीठ पीछे नकारात्मक अफवाहें फैला सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अनुभवी इंसान की सलाह लेना उचित रहेगा। कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन समय रहते उनका हल भी मिलता जाएगा। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष रूप से सावधान रहें।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं। मर्यादित रहें।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का दुष्प्रभाव आपके मानसिक सुकून पर पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3*

कन्या – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करना आपकी गतिविधियों में सहायता करेगा। घर में संबंधियों का आगमन होगा और सभी लोग आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। अपनी सूझबूझ व बुद्धिमत्ता द्वारा अपने कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में सहजता और संतुलन बनाए रखने से अपने कार्यों को अच्छे से अंजाम दे पाएंगे। युवा लोग अपने हाथ में आई हुई किसी भी उपलब्धि को लापरवाही की वजह से ना छोड़े। भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी से भी वादा करने से पहले सोच-विचार कर लें।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक गतिविधियों में अभी अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है। खानपान से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी मे अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्य लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
लव- घर परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। प्राकृतिक चीजों को अधिक से अधिक सेवन में लाएं।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9″

*तुला* – पॉजिटिव- दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा। किसी खास संबंधी का घर में आगमन होगा। काफी समय बाद सब मिलने से सभी लोग अपने आप को तनाव मुक्त व आनंदित महसूस करेंगे। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श हो सकता हैं।
नेगेटिव- अतिरिक्त खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित इलाज व देखभाल करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कुछ ना कुछ दिक्कतें और व्यवधान बने रहेंगे। इसलिए अपनी उपस्थिति और प्रभुत्व रखना जरूरी है। हालांकि कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।
लव- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु कभी-कभी आपकी विचलित मनो स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा या कोई खास काम रुका है तो पूरे होने की संभावना है। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी बहुत अधिक मेहनत होगी तथा उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- अपने विचारों में स्थिरता और धैर्य बनाए रखें। भ्रम और हताशा जैसी स्थिति आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है इसलिए चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लाभ कम और मेहनत ज्यादा जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत ही सूझबूझ व दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। ऑफिशियल डाक्यूमेंट्स व्यवस्थित रखें। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा मनोरंजन अथवा घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थकान और अनिद्रा की परेशानी से राहत पाने के लिए कुछ समय और मेडिटेशन करने में जरूर लगाएं।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9*

*धनु* – पॉजिटिव- अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने से आप कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य व आध्यात्मिक कार्यों में रुचि ले। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना आवश्यक है। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपका सहयोग होना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी दिक्कतें बनी रहेगी। अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। इनकम के मामले में कुछ संतोष रखना पड़ेगा। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध ना बिगड़ें।
लव- पारिवारिक वातावरण कुछ व्यवस्थित रहेगा। व्यापार के साथ-साथ घर में भी समय देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों व नसों में खिचाव व दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम आदि में लापरवाही ना बरतें।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5*

*मकर* – पॉजिटिव- मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी हासिल हो सकती है कि जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के भी अवसर बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक स्थिति में अपना मनोबल बनाए रखें। किसी खास गतिविधि को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की देखभाल में आपका कोई कार्य अधूरा भी रह सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं बनी हुई है। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। इस समय तरक्की के भी उचित योग बने हुए हैं। ऑफिशियल मीटिंग में दूसरों की बातों में दखलअंदाजी करने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंध आपके जीवन की खुशियां बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य- गैस और सिरदर्द जैसी दिक्कतों से आप परेशान रहेंगे। गरिष्ठ तथा तली-भुनी चीजों का कम से कम सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3*

*कुंभ* – पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तित्व द्वारा किसी समारोह आदि में सम्मानित होंगे। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, परंतु साथ ही आएगी स्त्रोत भी बढ़ने से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी। संतान की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित रुकावटें दूर होंगी।
नेगेटिव- पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपने निर्णय को ही सर्वाेच्च रखें। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय व्यवहार में सौम्यता भी रखना जरूरी है। घर में संबंधियों के आगमन से कुछ खास कार्य रुक भी सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। नए संपर्क भी बनेंगे। किसी भी तरह की डील करते समय सावधानी रखना जरूरी है। इस समय मशीनरी और टेक्निकल व्यवसाय सफल रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति उच्चाधिकारियों के दबाव से परेशान हो सकते हैं।
लव- घर परिवार में आपसी सौहार्द्र तथा प्रेम बना रहेगा। आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण प्रेम संबंधों में खटास आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें। उनका उचित इलाज व देखभाल जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9*

*मीन* – पॉजिटिव- अचानक ही किसी वजह से आपको अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना पड़ेगा। ये आपके लिए सुखद एहसास रहेगा। मन में कोई दुविधा है तो किसी नजदीकी दोस्त से जरूर शेयर करें। निश्चित आपको समाधान मिलेगा। नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे ज्यादा बढ़ेंगे। अपने बजट को व्यवस्थित रखें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें तथा हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। युवा वर्ग मौज मस्ती में पड़कर अपने हाथ में आई हुई उपलब्धि को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से पेपर वगैरा अवश्य चेक करवाएं। किसी संबंधी के साथ पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय करने की योजना है, तो पहले उसकी सभी पहलुओं से संबंधित आपसी विचार विमर्श अवश्य कर ले। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्य की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल और प्रेम व्यवहार बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुधार के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा रखें। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी-जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सती और पार्वती जी के अज्ञानता के अभिनय से हुआ श्रीरामचरितमानस का अवतरण

सती और पार्वती जी के अज्ञानता के अभिनय से हुआ श्रीरामचरितमानस का अवतरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d