• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 29 मार्च दिन शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 29, 2025
in ज्योतिष
0
आज 29 मार्च दिन शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज एक साथ 6 ग्रह मीन राशि में होना, शनि अमावस्या, सूर्य ग्रहण और पंचक की काली छाया होना यह एक दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है। सभी जातक घर में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य शुरू ना करे, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज ऐसे में शश योग,इन्द्र योग और ब्रह्म योग के शुभ प्रभाव से वृषभ, मिथुन, कन्या कुंभ और मीन राशियों के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————-
*आज 29 मार्च दिन शनिवार को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष तिथि अमावस्या है। आज शनि अमावस्या है। आंशिक सूर्य ग्रहण भी रहेगा जो भारत में दिखायी नहीं देगा।आज एक बहुत बड़ा दिन है. बड़ा इसलिए, क्योंकि एक साथ तीन बड़ी, अद्भुत और लौकिक घटनाएं घटित होने वाली हैं. पहला, आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है. दूसरा चंद्रमा,सूर्य और शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और तीसरी चीज ये है कि इस दिन अमावस्या भी है. हालांकि, सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा, किंतु तीनो अनिष्टकारी ग्रहों को देखते हुए आप कुछ चीजों का ध्यान रखें, ताकि आपको कोई नुकसान न हो. किसी भी तरह का स्ट्रेस लेने से बचें.-घर परिवार में शांति बनाकर रखें. किसी से फिजूल बहसबाजी ना करें.-आप इस दिन किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़े में ना पड़ें. घर में शांति का माहौल बनाए रखें.-कोई भी महत्वपूर्ण काम इस दिन करने से बचें वरना नुकसान हो सकता है.-कोई भी बड़ा निर्णय लेने से भी परहेज करना है.– जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं और जो लोग बीमार हैं, वे सभी लोग अपनी सेहत का ध्यान दें, और अपना ख्याल रखें. इस तिथि पर ब्रह्म और इन्द्र योग है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। और राहुकाल सुबह 09 बजकर 20 मिनट से दोपहर 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं। शनिवार का व्रत शनि देव को समर्पित होता है। ध्यान रहे आज भी पंचक रहेगा, इस दौरान सभी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। आज एक साथ 6 ग्रह मीन राशि में संचार करेंगे। यह एक दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है। ऐसे आज एक साथ कई शुभ योग बनेगा। साथ ही इन्द्र योग, शश योग और ब्रह्म योग के प्रभाव से वृषभ, मिथुन, कन्या कुंभ और मीन राशियों के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। इन राशि के जातकों की कमाई में इजाफा होने के साथ ही कई मुश्किल काम आसान हो जाएंगे। साथ ही प्रतिभा भी निखर कर सामने आएगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव- संतान की जिम्मेदारी पूरी होगी। व्यक्तिगत कामों को लेकर नई उम्मीदें बनेंगी। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी। संबंध मधुर हो जाएंगे। आपकी संवेदनशीलता दूसरों के समक्ष आपकी सकारात्मक छवि बनाएगी।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कोई मामला अटका हुआ है तो किसी अनुभवी से शेयर करने पर निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। घर में मेहमानों के अचानक आगमन से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। परंतु स्वभाव में चिड़चिड़ापन ना लाएं।
व्यवसाय- संपर्कों या ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से अच्छी सूचना मिल सकती है। आपका व्यावसायिक प्रतिबंधन भी बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव की कोशिश न करें। इस कार्य के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। संबंध प्रेम संबंधों को विवाह में भी परिणित होने की संभावना है। संतान प्राप्ति के इच्छुक युगलों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से जरूर सांझा करें। अन्यथा अवसाद या डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती है।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6*

*वृषभ* – पॉजिटिव- घर के रख रखाव या नवीनीकरण संबंधी योजना बनेगी। वास्तु सम्मत तरीके से काम करें तो घर में सकारात्मकता भी बढ़ेगी। कोई भी खरीदारी या खर्चा करते समय बजट का ध्यान रखने से आप मुश्किलों से बच जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव भी आ सकता है।
नेगेटिव- बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन उसके बावजूद संबंधों को नजरअंदाज ना करें। अनावश्यक यात्रा तथा खर्चो पर रोक लगाना जरूरी है। दूसरों के मामले में बिन मांगी सलाह देना आप की मानहानि का कारण बनेगा, इसलिए अपने काम से ही मतलब रखें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। इनकम बेहतर होगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों की गतिविधियों और क्रियाकलापों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अधिकारियों की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- घर के वातावरण को संतुलित तथा खुशनुमा बना कर रखने में आपका सहयोग आवश्यक है। युवाओं की दोस्ती और अधिक प्रगाढ़ होगी।
स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव से अपना बचाव करें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। नियमित जांच करवाएं तथा इलाज ले।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6*

*मिथुन* – पॉजिटिव- आज दिनभर जिम्मेदारियां को निभाने में ही व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान किसी खास मित्र की मदद से लंबे समय से कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। अनुभवी लोगों के साथ भी समय व्यतीत करना आपके मनोबल और आत्मविश्वास को और अधिक मजबूत रखेगा।
नेगेटिव- लेन-देन अथवा कोई खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधि चल रही है तो बहुत ही सावधानी बरतें। जरा सी गलती नुकसान का कारण बनेगी। ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए थोड़ा झुकना भी पड़े, तो कोई हर्ज नहीं है।
व्यवसाय- व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता के वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फोन द्वारा गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिशियल कार्य समय अनुसार व्यवस्थित रहेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
लव- घर परिवार में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई मनोरंजन यात्रा भी होगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या तथा आदतों में सकारात्मक बदलाव आपको स्वस्थ और निरोगी रखेगा। योग अवश्य करें।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5*

*कर्क* – पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। रुकावट तथा बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। संतान के भविष्य से संबंधित चल रहा कोई प्रयास आज सफल होने वाला है। मित्रों व सहयोगियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
नेगेटिव- अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। छोटी सी बात पर ही किसी से कहा-सुनी व बोलचाल हो सकती है। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखना आवश्यक है। अगर किसी विद्वान व्यक्ति से कोई सलाह मिले, तो उसे पर जरूर गौर करें।
व्यवसाय- कारोबार में नई गतिविधियां शुरू होंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का भी अनुसरण करें। शेयर बाजार व तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी से काम करें। विस्तार की योजना पर निवेश फायदेमंद रहेगा।
लव- पति-पत्नी में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि समस्याओं को आपस में ही बैठकर सुलझाएं। शाम को किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7*

*सिंह* – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी लेकिन आप अपने कार्यों को सहज ही पूरा भी कर लेंगे। वर्तमान परिवेश में आपने जो नई नीतियां बनाई है, इस वजह से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी। इस समय बीमा अथवा निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं, वह आपके लिए शुभ फलदाई रहेगा।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता रखने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। किसी भी असमंजस की स्थिति में परिवार जनों से विचार-विमर्श अवश्य करें। समय अनुसार अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। काम के लिए कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है और इसके भविष्य में बेहतरीन परिणाम रहेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त गतिविधियों पर भी कार्य करना पड़ेगा। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने में सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या के प्रति भी पूरी तरह ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4*

*कन्या* – पॉजिटिव- आज आपकी कोई आर्थिक समस्या हल होने वाली है। पुराना अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन आएगा। किसी संबंधी से चला रहा वाद-विवाद किसी की मध्यस्थता से हल होगा और आपसी संबंध मधुर हो जाएंगे।
नेगेटिव- कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती हैं। और इस वजह से संबंधों में भी खटास आने की आशंका है।यह भी ध्यान रखें कि, आप जिस किसी कार्य को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, बहुत ही मुश्किलों से भरा होगा। परिवार जनों के स्वास्थ्य का भी ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता पाने के लिए थोड़ा स्वार्थीपन भी रखना जरूरी है। युवाओं को करियर संबंधी सफलता मिलेगी। दूर-दराज में रह रहे लोगों से महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन तथा घर की व्यवस्था में मधुरता तथा आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में पड़कर समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- यह समय मानसिक तथा शारीरिक रूप से थका देगा। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस समय किसी भी तरह का जोखिम भी नहीं लेना है।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7*

*तुला* – पॉजिटिव- आज दिन भर व्यस्तता रहेगी, परंतु मेहनत के मनोनकुल परिणाम भी मिलते जाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व सहयोग द्वारा सामाजिक रूप से आप अपनी छवि को निखारने में सक्षम रहेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- इस समय कोई भी व्यक्तिगत संबंधी नया निर्णय लेने से परहेज करें तथा वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। बच्चों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखना जरूरी है। अन्य कार्यों के साथ-साथ अपने घर-परिवार पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। शॉपिंग आदि में खर्च बढ़ेंगे।
व्यवसाय- व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। अच्छे परिणाम पाने के लिए कार्य स्थल पर ही अधिकतम समय व्यतीत करें। विस्तार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के भी मान-सम्मान का ध्यान रखें।
लव- घर में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात खुशी प्रदान करेंगी।
स्वास्थ्य- कभी-कभी किसी परेशानी की वजह से नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। इसलिए सावधान रहें।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- घर के रखरखाव और व्यवस्था संबंधी गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा और आपके कार्यों में अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। फाइनेंस से संबंधित कोई सरकारी कार्य संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- ज्यादा सोचने की वजह से तनाव आ जाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर देता है। और कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल जाते हैं। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। नजदीकी संबंधों से मतभेद ना होने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। ध्यान रखें कि बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित व दोस्ताना बने रहें। ज्यादा टोका-टाकी की वजह से स्टाफ परेशानी महसूस कर सकता है।
लव- लाइफ पार्टनर के साथ अपनी गतिविधियों को जरुर शेयर करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से गले में दर्द व खांसी-जुकाम जैसी स्थिति रह सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तुरंत उसका इलाज ले।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*धनु* – पॉजिटिव- अनुकूल समय है आप अपने वाक् चातुर्य से परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में काफी हद तक सफल रहेंगे तथा आर्थिक योजनाएं भी आसानी से फलीभूत होंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। रोजमर्रा की व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय किसी एकांत वातावरण में व्यतीत करें।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना और बुरा मानना जैसे अवगुण पर रोक लगाने से आपका व्यक्तित्व और अधिक निखरेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर ही रहे। पारिवारिक जिम्मेदारियां का बोझ बना रहेगा आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता मन को अशांत रखेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल और कार्यप्रणाली में किए गए बदलाव भविष्य में लाभदायक साबित होने वाले हैं। इस दौरान कोई आकस्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। सरकारी मामलों में भी आपको फायदा होगा। ऑफिस में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता अनिवार्य है। लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएंगी। प्रेम संबंधों में और अधिक निकटता आएगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम और पॉल्यूशन आदि से अपना बचाव रखना जरूरी है। योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5*

*मकर* – पॉजिटिव- कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आपकी सकारात्मक सोच जैसे भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए स्वाभाविक ही उत्तम परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
नेगेटिव- कोर्ट केस संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो अभी उससे राहत मिलने की ज्यादा उम्मीद नहीं लग रही है। फिजूलखर्ची से बचें तथा घरेलू खर्चों का संतुलित बजट बनाना भी अति आवश्यक है। प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए छात्रों को कठिन मेहनत करने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यप्रणाली और क्वालिटी को लेकर किसी भी तरह का समझौता ना करें। इस समय प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौती खड़ी कर सकते हैं। नौकरी में बॉस व अधिकारी आज आपको अत्यधिक कार्यभार दे सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और घर में खुशी भरा माहौल बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों के मामले से खुद को दूर रखें।
स्वास्थ्य- अपना खान-पान और रूटीन व्यवस्थित रखें। वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है। कोई उधार दिया हुआ पैसा आज तकाजा करने से वापस मिल सकता है। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ प्राप्त नहीं होगा। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय ले।
नेगेटिव- संबंधों को संभाल कर रखने के लिए कुछ समय उनके साथ व्यतीत करना भी जरूरी है। बहुत अधिक व्यावहारिक हो जाना संबंधों में खटास ला सकता है। कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना उत्पन्न होने से आपके बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। इसलिए अपने स्वभाव मे सहजता बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार करने या किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए कुछ प्लानिंग होंगी। प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने में मदद करेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित योगदान देने से उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।
लव- परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन सुमधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ हताशा की स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अभी अनुकूल नहीं है। तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें।

*भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 5*

*मीन* – पॉजिटिव- पारिवारिक लोगों में घर के रखरखाव को लेकर उत्साह रहेगा। शॉपिंग आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दें। कोई भी दिक्कत आने पर अनुभवी से सलाह लेना उचित रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक दायित्वों के प्रति गंभीर रहे तथा अपनी जिम्मेदारियां को बोझ ना समझे। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आस-पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। मार्केटिंग शेयर्स आदि से अच्छा मुनाफा होगा। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- जीवनसाथी अथवा किसी पारिवारिक सदस्य के साथ अनबन जैसी स्थिति ना बनने दें। प्रेमी-प्रेमिका के लिए डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
चंद्रग्रहण के 15 दिन बाद आज (29 मार्च) दोपहर सूर्यग्रहण – सारिका  आज (29 मार्च) सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चंद्रमा पहुंचकर लगायेगा सूर्यग्रहण  आज (29 मार्च) दोपहर पृथ्‍वी के उत्‍तरी भाग पर सूर्यग्रहण – सारिका

चंद्रग्रहण के 15 दिन बाद आज (29 मार्च) दोपहर सूर्यग्रहण – सारिका आज (29 मार्च) सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चंद्रमा पहुंचकर लगायेगा सूर्यग्रहण आज (29 मार्च) दोपहर पृथ्‍वी के उत्‍तरी भाग पर सूर्यग्रहण – सारिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d