*पिपरा गांव रोड में बह रहा नल जल योजना का पानी रहवासी परेशान जवाबदार नहीं दे रहे ध्यान ग्राम पिपरा में नल जल योजना हो गई पानी रोड योजना रिपोर्टर:सुरेश सेन*
विजयराघवगढ़ ## कटनी जिला के विजयराघवगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम पिपरा में नल जल का रोड में पानी बह रहा है ऐसा नहीं है कि कभी की बात है ऐसा भी है को जब भी नल चालू होगा तो रोड में ही पानी बहेगा इससे आने जाने वालों
को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यहां के लोगों ने बताया कि जो पाइप लाइन बिछाई गई है और जो घरों के पास पाइप डाला गया है उसमें टोटी नहीं लगाई गई है और न ही पुख्ता इंतजाम किया गया है ग्रामीणों ने यह भी बतलाया कि पानी आने का कोई टाईम टेबिल नहीं है जब मन हुआ आ गया जब मन हुआ चला गया ऐसा भी नहीं है कि इस बात की जानकारी जवाबदार लोगों को नहीं है लेकिन करे तो करे हाथ में हाथ रख कर जवाबदार लोग मजे ले रहे है और ग्रामीण जन परेशान हो रहे है
*रोड में पानी बहने से हो रही दुर्घटनाएं*
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने यह भी बतलाया कि रोड में जो पानी बह रहा है उससे रोड में चल रहे वाहन टू व्हीलर ,ट्रैक्टर बस वा बड़े बड़े वाहन जो रोड में पानी रुक जाता है तो वही पानी जब वाहन निकलते है तो घर के अंदर तक पहुंच जाता है और लोग गिरते रहते भी है अब देखना ये है कि खबर लगने के बाद जवाबदार अधिकारी कर्मचारी इस पर क्या विचार करते है
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


