रिपोर्टर :सुरेश सेन*
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ ऑपरेशन मुस्कान ” के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिजीत रंजन जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं प्रभारी श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय विजयराघवगढ उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । टीम द्वारा थाना बरही के अप. क्र. 98/2025 धारा 137(2) बी. एन. एस. के अपर्हत बालिका को थाना तालुका जिला जालना महाराष्ट्र जाकर ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है । दस्तयाबी उपरांत अपर्हत बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव , प्र.आर. 374 सतीश हल्दकार,आर. 344 सुनील मरकाम साइबर सेल से आर प्रशांत विश्वकर्मा,आर अजय की मुख्य भूमिका रही।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


