• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

संभागायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के अपूर्ण निराकरण पर जनपद पंचायत सीईओ एवं प्रभारी सीईओ की वेतनवृद्धि रोकी

by Manish Gautam Chiefeditor
March 20, 2025
in पन्ना
0
संभागायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के अपूर्ण निराकरण पर जनपद पंचायत सीईओ एवं प्रभारी सीईओ की वेतनवृद्धि रोकी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

संभागायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के अपूर्ण निराकरण पर जनपद पंचायत सीईओ एवं प्रभारी सीईओ की वेतनवृद्धि रोकी
—-
संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का अपूर्ण निराकरण एवं शिकायतें लंबित रहने पर कलेक्टर सुरेश कुमार द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के उपरांत पन्ना जिले की तीन जनपद पंचायत गुनौर, पवई और शाहनगर के सीईओ एवं प्रभारी सीईओ की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्रवाई की है।
कमिश्नर कार्यालय से जारी आदेश अनुसार अखलेश कुमार उपाध्याय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पवई की एल 1 अधिकारी स्तर पर कुल शिकायतें 232 लंबित हैं, जिनमें 100 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतें (पंचायतीराज, श्रम, सामाजिक न्याय, सूचना प्रौद्योगिकी समग्र) विभाग अंतर्गत विषय की 26 हैं तथा माह दिसम्बर 2024 में प्राप्त लंबित शिकायतें 282 हैं। संबंधित के द्वारा शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं किया गया है, जिससे माह दिसम्बर 2024 में इनका ग्रेडिंग वेटेज स्कोर 76.76 प्रतिशत के साथ रेटिंग बी है। इसी तरह धीरज चौधरी, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर की एल 1 अधिकारी स्तर पर कुल शिकायतें 223 लंबित हैं, जिनमें 100 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतें (पंचायतीराज, श्रम, सामाजिक न्याय, सूचना प्रौद्योगिकी समग्र) विभाग अंतर्गत विषय की 31 हैं तथा माह दिसम्बर 2024 में प्राप्त लंबित शिकायतें 253 हैं। संबंधित के द्वारा शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं किया गया है, जिससे माह दिसम्बर 2024 में इनका ग्रेडिंग वेटेज स्कोर 77.22 प्रतिशत के साथ रेटिंग बी है, जबकि रोहित मालवीय प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शाहनगर की एल 1 अधिकारी स्तर पर कुल शिकायतें 271 लंबित हैं, जिनमें 100 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतें (पंचायतीराज, श्रम, सामाजिक न्याय, सूचना प्रौद्योगिकी समग्र) विभाग अंतर्गत विषय की 32 हैं तथा माह दिसम्बर 2024 में प्राप्त लंबित शिकायतें 270 हैं। संबंधित के द्वारा शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं किया गया है, जिससे माह दिसम्बर 2024 में इनका ग्रेडिंग वेटेज स्कोर निरंक के साथ रेटिंग सी है।
उक्त संबंध में तीनों अधिकारियों से जवाब चाहा गया था। प्राप्त जबाव के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत पाया गया कि जिला स्तर से प्रत्येक सप्ताह समय सीमा बैठकों तथा दूरभाष एवं पत्रों के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निराकरण के निर्देश जारी किए जाने के उपरांत भी तीनों अधिकारियों के द्वारा एल 1 अधिकारी स्तर पर अधिक मात्रा में शिकायतें लंबित रखी गई एवं 100 दिवस से अधिक दिनों की लंबित शिकायतों की संख्या भी अधिक है। साथ ही उक्त अधिकारियों द्वारा माह दिसम्बर 2024 में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं किया गया, जिससे माह दिसम्बर 2024 में उनकी रेटिंग में गिरावट आई है। जबाव समाधानकारक नहीं पाए जाने के आधार पर संभाग आयुक्त डॉ. रावत ने शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना सीएम हेल्पलाइन के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर तीनों अधिकारियों की आगामी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी है।
#JansamparkMP #panna
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh Sagar Commissioner

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
74 व्यक्तियों के विरुद्ध बारह थानों में दर्ज कराई गई बारह एफआईआर.  नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों, 17 राइस मिलर और उपार्जन केंद्रों से जुड़ी सहकारी समितियों के 44 अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर.

74 व्यक्तियों के विरुद्ध बारह थानों में दर्ज कराई गई बारह एफआईआर. नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों, 17 राइस मिलर और उपार्जन केंद्रों से जुड़ी सहकारी समितियों के 44 अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d