इंदरगढ़ मकान की दीवार को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। लड़ाई झगड़े में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। मौका पाकर दूसरा पक्ष फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से हसेरन सीएससी लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखकर चिकित्सक ने एक बुजुर्ग को रेफर किया। क्षेत्र के देहकापुरवा गांव निवासी महेश चंद्र पुत्र जानकी प्रसाद का जमीनी और मकान का विवाद बहोसी गांव के लोगों से चल रहा है। बहोसी गांव के अभिराज पुत्र वेद प्रकाश सहित कई लोगों ने पहुंच कर देहका पुरवा में रह रहे महेश चंद उनकी पत्नी मीना देवी सहित रिश्तेदार गोपालपुर गांव निवासी वेद प्रकाश पुत्र खुशी लाल को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। वही महेश चंद के सर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गए। मारपीट के बाद मौका पाकर सभी फरार हो गए। वहीं इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए हसेरन सीएससी लाये। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया। पत्नी मीना देवी ने बताया जमीनी विवाद में मुकदमा चल रहा था जिसमें हम जीत चुके है। दबंगई दिखाते हुए हमारे मकान पर कब्जा करने की धमकी देते हैं।