• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
March 10, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न शांति समिति की बैठक में जिले के नागरिकों से आगामी त्यौहार होलिका-दहन, होली, परीवा, भाई दूज, नवरात्रि बैठकी, ईद-उल-फितर एवं नवरात्रि जवारा विसर्जन का पर्व गौरवशाली परंपरा के अनुरूप मनानेे के साथ ही समरसता, शालीनता, सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से रंगों का त्यौहार होली बनाने की अपील की गई है। इस मौके पर अपील की गई है कि केवल गुलाल और हर्बल रंग के साथ होली खेली जाये और किसी भी प्रकार की मिट्टी या कीचड़ का उपयोग नहीं हो।

      बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डहरिया, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा, आयुक्त नगर निगम नीलेश दुबे, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग शारदा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सभी पुलिस थानों के टीआई और शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि होली के अवसर पर कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये विभागों के अधिकारियों को दायित्व निर्वहन के लिये ड्यूटी आदेश जारी किये जा रहे है। उन्होने बताया कि होली के दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बच्चों की परीक्षाओं के मद्देनजर डीजे बजाने और लाउडस्पीकर के बिना अनुमति प्रयोग तथा कोलाहल प्रतिबंधित रहेगा। होली के लिये हरे-भरे वृक्ष नहीं काटे जायें। वन मण्डल के डिपो में शासकीय दर पर लकड़ी विक्रय के लिये उपलब्ध रहेगी। होलिका दहन बिजली के तारों और ट्रान्सफार्मर्स के समीप या डामरयुक्त सड़क पर नहीं किया जाये। त्यौहार के अवसर पर विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित रहे, इसके लिये विद्युतकर्मी कन्ट्रोल रुम में बैठेंगे। जिला अस्पताल में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवायें चाक-चौबंद रखी जायेंगी। शहर के दो मेडिकल स्टोर्स भी खुले रखे जायेंगे। कन्ट्रोल रुम में एम्बुलेन्स और फायर ब्रिगेड मौजूद रहेंगे।

होली के त्यौहार में जबरन चन्दा वसूली नहीं होगी और ना ही रंगों के स्थान पर पीली व लाल मिट्टी का उपयोग किया जायेगा। बाईक पर या सड़कों पर वाहनों के साथ घींगा मस्ती करने पर चालानी कार्यवाही की जायेगी। आयुक्त नगर निगम ने बताया कि होली के दिन दोपहर के समय विशेष रुप से जलापूर्ति की जायेगी। होली के त्यौहार पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना की संभावना पर पुलिस के डायल-100 पर सूचना दी जा सकेगी।

      कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि पारम्परिक उल्लास और सौहार्द के वातावरण में होली का त्यौहार मनायें। किसी का त्यौहार किसी के लिये परेशानी का सबब नहीं बने, इसका ध्यान रखें। उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को दी गई जिम्मेदारी का गंभीरता पूर्वक कुशल निर्वहन करने के निर्देश भी दिये हैं।

      बैठक के दौरान पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, लघु उद्योग भरती के महामंत्री अरूण सोनी पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि, पूर्व भाजपा अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, चमनलाल आनंद, पार्षद शिब्बू साहू, डॉ रमेश सोनी, प्रदीप दुबे, रौनक खंडेलवाल, राजा जगवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ मस्टर्ड ऑयल का भंडारण एवं विक्रय करने पर प्रतिष्ठान संचालक पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित  न्याय निर्णायक अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत की कार्यवाही

मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ मस्टर्ड ऑयल का भंडारण एवं विक्रय करने पर प्रतिष्ठान संचालक पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित न्याय निर्णायक अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत की कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d