रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम /बुधनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता एवं सीएसआर प्रमुख मधु गुप्ता के निर्देशन में मधुबन अस्पताल, बुधनी द्वारा ग्राम पाताल खो में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पाताल खो के साथ ही आस- पास के गांव जैसे महूकला, छः घरा के लोग भी शामिल हुए। शिविर में उपस्थित लोगों का निःशुल्क जांच कर दवाईयां वितरीत की गई। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में स्त्री रोग, मेडिसिन रोग, जनरल सर्जन, एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पोषण संबंधी एवं दैनिक दिनचर्या के बारे में परामर्श दिए। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के शिविर भविष्य में भी ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें। इस पहल में 300 से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य लाभ उठाया और स्थानीय निवासियों ने अस्पताल के इस प्रयास की सराहना की।


