• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध महिलाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन,महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कर्मशील बन आदर्श स्थापित करें: पत्रकार सीमा कैथवास

by Manish Gautam Chiefeditor
March 8, 2025
in नर्मदापुरम
0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध महिलाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन,महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कर्मशील बन आदर्श स्थापित करें: पत्रकार सीमा कैथवास
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में शनिवार 8 मार्च 2025 को भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध महिलाएं विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला दिवस पर आयोजित कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी सुश्री सीमा कैथवास, डॉ भारती दुबे, इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आर बी शाह, डॉ चंद्रषेखर राज, डॉ रामबाबू मेहर ने मंच पर अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की। मां सरस्वती की पूजन, दीप प्रज्वलन अतिथियों के स्वागत उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इतिहास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में इतिहास में योगदान देने वाली क्रांतिकारी महिला, इतिहास प्रसिद्ध एवं इतिहास में स्थान रखने वाली महिला, साहित्यिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं के चित्र की प्रदर्शनी पर आधारित प्रदर्शनी को लगाया गया।
इतिहास विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ आरबी शाह ने विषय प्रवर्तन एवं महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इतिहास की सुप्रसिद्ध महिला राजश्री, रजिया बेगम ,रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, रानी अहिल्या बाई, रानी अवंती बाई विभिन्न क्रांतिकारी सामाजिक, साहित्यिक एवं ऐतिहासिक महिलाओं से छात्राओं को अवगत कराते हुए विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एम. ए. इतिहास की छात्राएं अर्पिता पचौरी, मनीषा कहार, आरती अहिरवार, सोनम बोरासी, पायल परते, राखी यादव, मधु कीर, यशस्वी भदौरिया ,आयुषी पांडे ,दुर्गा यादव ,अंजली मौर्य,नैंसी शर्मा ने ऐतिहासिक शासिकाओं, क्रांतिकारी, कला, साहित्य, समाज सुधार के क्षेत्र में योगदान देने वाली एवं वर्तमान सशक्त नारी के महत्व को इंगित करने वाले उद्बोधन से सभी को अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री सीमा कैथवास ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इतिहास में भी रोजगार एवं शोध की प्रबल संभावनाएं है। इतिहास में ऐतिहासिक महिला पात्रों पर सतत कार्य किया जाता रहा है एवं भविष्य में कार्य किए जाने की बड़ी संभावनाएं है। महिलाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करना है, क्योंकि जिन्हें कार्य करना होता है वे स्वयं रास्ता बना लेते हैं। अपने कार्य को आनंद लेते हुए करें,सफलता में समय अवश्य लगेगा परंतु आप आदर्श रूप में स्थापित होंगे। पत्रकारिता समाज का चौथा आधार स्तंभ है। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी रोजगार के अच्छे अवसर है। वर्तमान समाचार पत्रों में इतिहास से जुड़े हुए स्तंभ पर लेख प्रकाशित होते रहते हैं। आज सरकारी योजनाओं का लाभ हर क्षेत्र में महिलाओं को मिलता है परंतु आपको इसके लिए कर्मशील होना होगा। डॉ भारती दुबे में अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान वर्तमान युग समानता का युग है। समानता का उपयोग करें अपने अधिकारों को जाने परंतु अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ कीर्ति दीक्षित एवं आभार प्रदर्शन करते हुए डॉ रामबाबू मेहर ने इतिहास की प्रसिद्ध एवं राजनीतिक महिलाओं के महत्व को बताया। इस अवसर पर छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इतिहास विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में महाविद्यालय में संचालित एनसीसी यूनिट के क्रेडिट में सक्रिय सहयोग प्रदान किया एवं अपनी वैचारिक अभिव्यक्ति की।
इस कार्यक्रम में डॉ वर्षा चौधरी, डॉ पुष्पा दुबे,डॉ हर्षा चचाने, डॉ श्रुति गोखले, डॉ वैशाली लाल, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ मधु विजय, डॉ रफीक अली, शैलेंद्र तिवारी महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राये उपस्थित रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
2 लाख 60 हजार टैक्स बकाया यात्री बस जप्त,28,500 की चालानी कार्यवाही के साथ 1 एम्बुलेंस भी जप्त, कारवाई से मचा हड़कंप…

2 लाख 60 हजार टैक्स बकाया यात्री बस जप्त,28,500 की चालानी कार्यवाही के साथ 1 एम्बुलेंस भी जप्त, कारवाई से मचा हड़कंप...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d