पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के व्दारा अवैध मादक पदार्थों की
तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
संतोष डेहरिया एवं डीएसपी हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी
करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र का लगातार भ्रमण
कराया जा रहा था । इसी दौरान दिनांक 06.03.2025 को सउनि रघुवीर सिंह हमराह स्टाफ के द्वारा इलाका भ्रमण के
दौरान बड़वारा लखाखेरा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति जिसका नाम जरेश सिंह पारधी पिता एवरेडी सिंह पारधी
उम्र 26 साल निवासी ग्राम दड़ौरी थाना बरही जिला कटनी के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में कुल 4.318
किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 52,000 रूपये एवं एक HORNET मोटरसायकल क्र. 21
एमआर 1797 कीमती 1,20,000/- रुपये जप्त किया जाकर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के
अंतर्गत कार्यवाही की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपी जरेश सिंह पारधी पिता एवरेडी सिंह पारधी उम्र 26 साल निवासी
ग्राम दड़ौरी थाना बरही जिला कटनी को दिनांक 06.03.2025 को माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया।
विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि किशोर कुमार द्विवेदी, सउनि रघुवीर सिंह, सउनि विक्रम
सिंह, प्रआर.294 पवनराज, प्र. आर. 786 के. के. शुक्ला, आर. 572 शिवप्रकाश तिवारी, आर.661 बृजलाल प्रजापति
की विशेष भूमिका रही।


