• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 2 मार्च दिन रविवार आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 2, 2025
in ज्योतिष
0
आज भौम प्रदोष व्रत पर 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आज 2 मार्च दिन रविवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और शुभा योग का संयोग रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:56 मिनट तक, राहुकाल दोपहर 04:51 से 06:17 मिनट तक रहेगा। दिन का स्वामी सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं।शनि देव भी कुंभ राशि में गोचर करते हुए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में पहुंचेगे जबकि चंद्रमा मेष में प्रवेश करेंगे। इस दौरान चंद्रमा धन योग बना रहे हैं और शुभ योग के साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग से शुभ योग में देवी लक्ष्मी की कृपा से मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशियों पर किस्मत मेहरबान होगी।कारोबार में शानदार सफलता प्राप्‍त होगी और नई योजनाओं पर भी काम आरंभ होगा। धन के मामले में जबर्दस्‍त लाभ होगा और परिवार के लोगों के साथ कहीं आउटिंग पर जाने का प्‍लान बन सकता है। कुल मिलाकर दिन शानदार रहेगा। वहीं तुला राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाऊजुला दिन रहेगा*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा,,,,,*

*मेष* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। समय का सदुपयोग करना भी आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। वरना कोई बाहरी व्यक्ति इसका नाजायज फायदा भी उठा सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी, इसलिए बिजनेस संबंधी नई नीतियों की भी जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में अपने पेपर और फाइलें कंप्लीट रखें। काम टालने की वजह से अधिकारियों नाराज हो सकते हैं।
लव- किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में रहे और मेडिटेशन करें।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव- नया घर या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपका फैसला फायदेमंद रहेगा। पूरी एकाग्रता से इस पर काम करें। कुछ सरकारी रिटायर्ड व्यक्तियों से आपको सहयोग व उचित सलाह प्राप्त होगी। इन बातों पर अवश्य ध्यान दें।
नेगेटिव- घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है। जिसकी वजह बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होना है। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव भी दूसरों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है।
व्यवसाय- मनोरंजन और कॉस्मेटिक बिजनेस में तरक्की होगी। बिजनेस करने वाली महिलाएं अपने काम पर ध्यान दें। फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। कमीशन संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। साथ ही विवाहेत्तर संबंध भी परेशानी का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। खांसी और जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6*

*मिथुन* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। विपरीत परिस्थितियों को काबू पाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। कठिन से कठिन कार्य को भी आप अपनी इच्छाशक्ति व दृढ़ निश्चय से पूरा कर पाएंगे। अपनी पर्सनैलिटी को और अधिक निखारने के लिए व्यायाम आदि जरूर करें।
नेगेटिव- कुछ ना कुछ व्यवधान भी रहेंगे परंतु इस समय शांत रहना ही बेहतर है। पैसे संबंधी किसी भी तरह का लेनदेन ना करें। आर्थिक नुकसान होने की स्थिति बन रही है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। सरकारी मामले अभी अटके रहेंगे।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी डील करते समय कागजात वगैराह अच्छी तरह जांच-परख ले। आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। पार्टनर और व्यापारी वर्ग से अच्छा तालमेल रहेगा। नौकरी मे मन मुताबिक कार्यभार पाने के लिए अभी सब्र करना होगा।
लव- घर में सुख-शांति पूर्ण वातावरण बना रहेगा। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से गला खराब रहेगा जिसकी वजह से बुखार रह सकता है। अपना उचित इलाज ले।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9*

*कर्क* – पॉजिटिव- कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करने से अपनी दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। अध्यात्म से जुड़े विषयों में आपकी विशेष रूचि रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई दिक्कत है, तो किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे कर ले। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु खर्च की स्थिति बढ़ जायेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली मैं कुछ बदलाव होगा और यह बदलाव आपके लिए बेहतर परिणाम ही लेकर आएगा। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। ऑफिस में चल रही नकारात्मक गतिविधियों से खुद को दूर ही रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ भावनात्मक मतभेद हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- असंतुलित दिनचर्या की वजह से मौसमी बीमारियां हावी हो सकती हैं। अपना ध्यान रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3*

*सिंह* – पॉजिटिव- मौजूदा परिस्थितियों में सुधार होगा। नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था तथा आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को स्वयं ही व्यवस्थित करने का प्रयास करें, साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपके कामों का क्रेडिट कोई और ले सकता है। ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की संभावना है। लव- वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियों का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 7*

*कन्या* – पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी कोई मामला हल हो सकता है, इसलिए अपना ध्यान उस पर केंद्रित रखें। नजदीकी संबंधियों के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। और उसके बेहतर परिणाम भी सामने आएंगे और सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान मिलेगी।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने की योजना है तो इस विषय पर पुनर्विचार अवश्य करें। अपने स्वभाव में और अधिक परिपक्वता लाएं तथा गंभीरता से परिस्थितियों का मनन करें। आपकी लापरवाही और मौज मस्ती की वजह से कई बनते काम रुक भी सकते हैं। व्यवसाय- व्यवसाय में होलसेल के साथ ही रिटेल संबंधी कामों पर भी ध्यान दें। कर्मचारियों पर निगरानी रखना भी जरूरी है। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन पक्के बिल द्वारा ही करें। किसी प्रकार की चोरी होने की स्थिति बन रही है। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से दिक्कत आ सकती है।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। आपके स्वभाव की भावुकता और मधुरता प्रेम संबंधों में नज़दीकियां लाएगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी। साथ ही बदलते मौसम से भी अपना बचाव रखें।
*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3*

*तुला* – पॉजिटिव- परिवार वालों के साथ खस मुद्दों पर विचार विमर्श होंगे, जो कि घर और व्यवसाय दोनों के लिए ही बेहतर साबित होंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- व्यक्तिगत जीवन में चल रही हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके अधूरे काम संपन्न हो जाएंगे। पड़ोसियों के साथ किसी भी मतभेद से बचने के लिए औपचारिक व्यवहार ही रखना ठीक है। लेनदेन के मामलों में दरिया दिली ना रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए आप के अथक प्रयास सफल रहेंगे। परंतु अभी कोई भी व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। शेयर, तेजी-मंदी आदि जैसे कार्यों में सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे।
लव- घर-परिवार में ही अपना अधिकतर समय व्यतीत करें। इससे पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन सामान्य से बनेगा। स्वास्थ्य- त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। बदलते वातावरण से अपना बचाव करें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- रुके हुए कार्य में गति आएगी तथा समय अनुसार कार्य संपन्न भी होंगे। बच्चों की व्यवस्थित गतिविधियों से आपको खुशी महसूस होगी। ससुराल पक्ष से कोई खुशी भरा समाचार मिल सकता है। परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित फैसले बेहतर रहेंगे।
नेगेटिव- बनते कार्यों में व्यवधान आने से मन में बेचैनी रह सकती हैं। भाइयों के साथ संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। संतान की किसी परेशानी में आपके सहयोग से उचित समाधान मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में ज्यादा सोच-विचार में समय न लगाकर तुरंत फैसले लें। किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी की बात चल रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में अनबन रहेगी। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले, आपस में ही बैठकर सुलझा ले तो उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- व्यस्तता की वजह से खुद के प्रति लापरवाह रहेंगे। इस कारण पेट दर्द व गैस की समस्या बढ़ेगी। परंपरागत इलाज लेने से जल्दी स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7*

*धनु* – पॉजिटिव- आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत शुरू होने से राहत मिलेगी। मित्रों तथा सहयोगियों के साथ आपसी मेल मिलाप द्वारा कुछ शुभ समाचार भी मिलेंगे। अध्ययनरत लोगों के लिए अच्छे तथा संतोषजनक परिणाम आएंगे। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। अहम और गुस्से के कारण बिना वजह की नोक-झोंक और वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। इस समय आमदनी के अनुपात में खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए बजट बनाकर चले।
व्यवसाय- व्यवसाय में आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। वर्किंग महिलाएं अपने कार्यस्थल पर बेस्ट परफॉर्मेंस देंगी। ऑफिस में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो समय अनुकूल है।
लव- घर में आप शांति और सुकून महसूस करेंगे। मेहमानों की आवाजाही होगी तथा उपहारों का भी लेनदेन प्रसन्नता दायक रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इस समय आपको शारीरिक और मानसिक रूप से आराम की भी जरूरत है।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6*

*मकर* – पॉजिटिव- पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थी, किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से हल हो जाएंगे और रिश्तो में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- वक्त के अनुसार खुद को भी ढालने की कोशिश करें, इससे परेशानियां जल्दी हल होंगी। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर ले। घर में सुधार संबंधी कुछ कार्य होंगे। सोशल गतिविधियों में आपका योगदान बना रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय के विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं बनी है, तो आज उस कार्य को गंभीरता से अंजाम दें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ नुकसान होने की भी स्थिति बन रही है। नौकरी में नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव- घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध के भी विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3*

*कुंभ* – पॉजिटिव- कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना संबंध बनेंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि अति आत्मविश्वास होना भी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। किसी भी कार्य को सहज व शांतिपूर्ण तरीके से करने की कोशिश करें, आप अवश्य ही सफल होंगे। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने स्वभाव में बदलाव लाना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगा सकेंगे। परिवार जनों का सहयोग भी आपके लिए उचित रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा।
लव- जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लापरवाही ना बरतें। हल्का तथा सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5*

*मीन* – पॉजिटिव- निकट संबंधियों के आगमन की वजह से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है। आपसी वार्तालाप द्वारा घर से संबंधित कोई मसला भी हल होगा।
नेगेटिव- रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय लापरवाही नुकसान दायक रहेगी। अगर घर की रखरखाव संबंधी गतिविधियों में कुछ परिवर्तन लाने की योजना है, तो उस पर गंभीरता से सोच-विचार अवश्य करें। व्यर्थ की आवाजाही करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि आय का कोई स्त्रोत बनने की भी स्थिति बन रही है। स्टाफ के सहयोग से रुका हुआ काम शुरू होगा।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। कुछ समय ध्यान, मेडिटेशन आदि के लिए भी निकालना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
यूपी के सभी 75 जिलों के लिए संगम जल लेकर निकलीं फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां

यूपी के सभी 75 जिलों के लिए संगम जल लेकर निकलीं फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d