नशे में धुत लड़की का चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है. यह घटना भोपाल की है, जहां एक लड़की नशे की हालत में चलती बाइक पर खड़ी होकर स्टंट कर रही थी.भोपाल
लड़की के साथ दो आदमी
नशे में धुत लड़की के साथ दो लड़के थे, जिनमें से एक बाइक चला रहा था. लड़की बीच में खड़ी थी और पीछे बैठा लड़का उसे पकड़े हुए था ताकि वो गिर न जाए. बाइक तेज़ रफ़्तार से चल रही थी और लड़की बाइक पर खड़ी होकर लोगों को फ्लाइंग किस दे रही थी. इस दौरान किसी ने लड़की का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह घटना युवाओं में नशे की लत और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार की बढ़ती समस्या को दर्शाती है.


