• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज का दिन 12 राशियों का कैसा रहेगा*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 14, 2025
in ज्योतिष
0
आज का दिन 12 राशियों का कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आज 14 फरवरी दिन शुक्रवार को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और राजयोग, अतिगंदा योग, सुकर्मा योग, गजकेसरी योग का शुभ संयोग रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12: 09 से 12:54 मिनट तक,राहुकाल सुबह 11:08 से 12:31 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहा है और शुक्र अपनी उच्च राशि में बैठकर बहुत ही उत्तम योग बना रहा है। इस पर शुक्र को राहु का भी साथ मिला हुआ है जिससे कई राशियों को अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। जबकि चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रभावी रहेगा। जिससे आज गजकेसरी योग का भी शुभ संयोग बन रहा है और देवी लक्ष्मी की कृपा से मेष, वृषभ, कर्क, सिंह,कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों के भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं और साथ ही जरूरी रुके कार्य पूर्ण होने से हर्ष का अनुभव होगा। खुलकर अपनी सफलता का जश्‍न मनाएंगे और पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे और भौतिक सुख साधनों के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*

*मेष* – पॉजिटिव- आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। भावनात्मक रूप से सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। तमाम चीजों को लेकर व्यस्तता रहेगी, लेकिन नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। अपनी सूझबूझ से परिवार की समस्याओं को आसानी से सुलझा देंगे।
नेगेटिव- युवाओं को मनचाहे परिणाम न मिलने से उदासी होगी। गुस्से में अपना आपा ना खोएं। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना उचित है। सुकून के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में बिताना उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यक्तिगत कारण से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। मेहनत और समय निकालकर अपने रुके कार्य पूरे करने में समर्थ रहेंगे। लेखन कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव- समय की कमी के कारण परिवार के साथ अच्छा समय नहीं बीता पाएंगे। घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम से खुद को बचाने के लिए अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी समस्या चल रही है, तो आज हल होने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों के रुचि रहेगी। युवाओं को भविष्य संबंधी योजनाओं पर काम करने में अनुभवी का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने सामान के देखभाल करें। खर्चों पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। धैर्य रखने के अलावा कोई हल नहीं है। किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए असमंजस की स्थिति बन सकती है। शांति और धैर्य रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी काम आपकी योग्यता और मेहनत से आसानी से निपट जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी।
लव- पारिवारिक वातावरण में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपसी बातचीत से परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच जरूर करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4*

*मिथुन* – पॉजिटिव- सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा। मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- किसी खास व्यक्ति से विवाद होने से मन दुखी रहेगा। छोटी बातों को नजरअंदाज करें। संबंधों में मधुरता रखें। विद्यार्थी पढ़ाई की अपेक्षा फालतू कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। खर्चे ज्यादा होंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करने का विचार बनेगा। जल्दी ही इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। सरकारी मामलों में जल्दबाजी न करें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने मे मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- विवाहित संबंधों में अच्छा सामंजस्य रहेगा। घर में सकारात्मक माहौल बनेगा। दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलते असर से छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। संयमित दिनचर्या रखें। सावधानी से आप स्वस्थ रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*कर्क* – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। बड़ा का निपटाने की प्लानिंग चल रही थी, तो ये इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों का घर में आगमन और बातचीत से खुशनुमा माहौल बनेगा। सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान होगा।
नेगेटिव- किसी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाए अपने कामों पर ही ध्यान दें, वरना आपके हाथ से कोई लक्ष्य निकल सकता है। अपने नजदीकी दोस्तों से संपर्क बनाएं रखें। गलतफहमियां आ सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार के लिए कुछ सृजनात्मक विचारों पर काम होगा। कार्यक्षेत्र में नए काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। कमीशन या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए समय बेहद शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक या डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- किसी तरह की एलर्जी होने पर आयुर्वेदिक और देसी इलाज फायदेमंद रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4*

*सिंह* – पॉजिटिव- सफलता दायक दिन है। अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करें। दोस्त या परिवार की मदद से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अपनी आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दें। आने वाले दिनों में फायदेमंद परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- पैतृक संपत्ति का मामला चल रहा है, तो दिक्कत बनी रहेगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। नकारात्मकता का असर आपके मन पर पड़ सकता है। अनहोनी का डर भी रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें।
व्यवसाय- कारोबार में बड़ी जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। कोई अटका हुआ काम पूरा करने का रास्ता खुलेगा। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के साथ तनाव हो सकता है।
लव- घर की व्यवस्था बनाए रखने में सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। लव प्रपोजल रखना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य- कुछ अनिर्णय और तनाव जैसी स्थिति बन सकती है। थोड़ा समय अनुभवी लोगों के साथ बीताएं।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3*

*कन्या* – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण कामों की नींव रखने के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। पैसों का मैनेजमेंट बनाए रखें। इससे आपको फायदा हो सकता है। तनाव से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- बहुत काम होने सभी गतिविधियों को व्यवस्थित रखना मुश्किल हो जाएगा। घर की समस्याओं को सुधारने में परिवार का सहयोग जरूर लें। विद्यार्थी नकारात्मक लोगों से दूरी रखें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें। व्यवसायिक समस्या को अनुभवी लोगों से शेयर करना उचित रहेगा। समस्या का समाधान मिलेगा। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए मौसम के अनुकूल खान-पान रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8*

*तुला* – पॉजिटिव- मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा, लेकिन अप्रत्याशित सुखद परिणाम भी मिलेंगे। घर की देखरेख या बदलाव संबंधी प्लानिंग है, तो उस पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है।
नेगेटिव- एक्स्ट्रा कामों में व्यस्तता की वजह से अपने निजी कामों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार के किसी इंसान के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। उसे सुलझाने के लिए बहुत शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही समस्या दूर होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस समय कोई रिस्क न लें। पुरानी पार्टियों के साथ कॉन्टैक्ट बनाने से फायदा हो सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- किसी वजह से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आपको अधिक से अधिक मानसिक आराम करने की जरूरत है। तनाव और चिंता से आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 7*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- अपने काम को नया रूप देने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। जो फायदेमंद रहेंगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। अपने व्यक्तित्व में भी निखार लाने का संकल्प लेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से रुका काम पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- किसी तरह की उधारी या भावुकता से बचें। पैसों के लेनदेन को लेकर संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। अनजान लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं। थोड़ा समय अंतर्मुखी होकर जरूर बीताएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। इनकम सोर्स में सुधार होगा। ऑफिशियल फाइलें और कागजी काम समय रहते पूरा कर लें। कोई पेनल्टी लग सकती है।
लव- परिवार के कामों में सहयोग करें। इससे घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- बिजनेस के तनाव से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। थोड़ा समय अनुभवी लोगों के साथ बीताएं।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9*

*धनु* – पॉजिटिव- आज कोई इच्छा पूरी होने वाली है। संपत्ति से जुड़ा कोई काम पूरा होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारियां अपने ऊपर न लेकर कुछ काम परिवार में बांट लें। इससे आप निजी कामों में बेहतर समय बीता पाएंगे। सुकून और शांति महसूस करेंगे।
नेगेटिव- नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रखने में आपका योगदान जरूरी है। तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक बातों में उलझने की बजाए अपने काम पर ध्यान दें।
व्यवसाय- मेहनत और अच्छे कामों से बिजनेस की गतिविधियों में सुधार होगा। प्रभावशाली इंसान की मदद से ऑर्डर मिलने की संभावना है। उधार लेनदेन बिल्कुल न करें। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- घर के सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4*

*मकर* – पॉजिटिव- आपकी कोशिशें पूरी होंगी और मनचाहे तरीके से सफलता मिलेगी। राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कॉन्टैक्ट सोर्स फायदेमंद होंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय है।
नेगेटिव- आज प्रैक्टिकल होकर फैसले लें। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रखें। बहुत गुस्से और जल्दबाजी से आपके बनते कामों रुकावट आ सकती है। आपका खर्चा बढ़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बनाई हुई योजनाओं पर गंभीरता से काम करें। कर्मचारियों से चल रहा विवाद दूर होगा। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाने में चुनौतियां आएंगी। ऑफिस के एक्स्ट्रा काम से ओवर टाइम करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में उलझने की बजाय अपने कामों पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव से खांसी जुकाम और बुखार से परेशान हो सकते हैं। अपना उचित इलाज लें। आराम करना भी बेहद जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7*

*कुंभ* – पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। खास फैसला लेने में उनका योगदान रहेगा। बच्चों को पढ़ाई या करियर से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा। इस समय की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद होगी।
नेगेटिव- वक्त के साथ एक्टिव रहना जरूरी है। आलस्य के कारण दूसरों पर काम डालने की कोशिश न करें। बेहतर होगा महत्वपूर्ण काम खुद निपटाएं। ज्यादा आत्म केंद्रित होना नजदीकी संबंधों में कड़वाहट ला सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में आपकी कार्यप्रणाली से चल रही परेशानियों में ठहराव आएगा। परिस्थितियों में सुधार होने लगेगा। पार्टनरशिप के लिए कोई प्रपोजल मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव का मौका मिल सकता है।
लव- वैवाहिक जीवन में उलझनें रहेंगी। समस्याओं को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित दिक्कतें रहेंगी। ज्यादा भारी और तला-भूना खाना खाने से बचें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2*

*मीन* – पॉजिटिव- घर के सदस्य की उपलब्धि से प्रसन्नता रहेगी। इस समय प्रॉपर्टी संबंधी काम रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने के लिए अच्छा समय है। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मिलाप से खुशी मिलेगी। डिनर पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- निवेश न करें। समय आपके पक्ष में नहीं है। विपरीत परिस्थिति में आत्म विश्वास बनाए रखें। परिस्थितियों का सामना करें। विद्यार्थी घर की समस्या के कारण पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव या नए कामों की योजना है, तो उसे स्थगित रखें। रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। ऑफिस में साथियों के मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें। इससे आप कोई भी फैसला लेने में सक्षम होंगे।
लव- घर परिवार के संबंधों में मधुरता रहेगी। दोस्तों से मुलाकात होने से मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। समय पर उचित आराम भी करें।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नगर के नामी ग्रामी बकायादारों से विद्युत विभाग कर रहा सख्ती वसूली…।  निष्पक्ष कार्यवाही के नाम से जाने जाते हैं,सहायक यंत्री अंशुल तोमर…।

नगर के नामी ग्रामी बकायादारों से विद्युत विभाग कर रहा सख्ती वसूली...। निष्पक्ष कार्यवाही के नाम से जाने जाते हैं,सहायक यंत्री अंशुल तोमर...।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d