रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/इटारसी। लगातार कई वर्षों से मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के द्वारा कांग्रेस जनों के साथ मिलकर इटारसी के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में वेंटिलेटर , स्वास्थ्य सुविधाएं, स्पेशलिस्ट डॉ॰ सभी जांच उपकरण, एमडी आर्थोपेडिक सर्जन, ईएनटी स्पेशलिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट , कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन , यूरो सर्जन सहित समस्त स्पेशललिस्ट स्टाफ के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की माँग लगातार की जा रही कई आंदोलन भी किए, धरना प्रदर्शन किए , कई बार ज्ञापन भी दिए ,भूख हड़ताल दो बार यहां तक कि आमरण अनशन पर भी रहे और जल सत्याग्रह भी किया पर झूठे आश्वासन सिवा कुछ नहीं मिला। डॉक्टर सिर्फ तीन दिन के लिए मिले कहा जा रहा है कि मशीनें फिट कर दी वेंटीलेटर की लेकिन चालू नहीं है, अब इस विषय पर आंदोलन के सूत्रधार सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी ने बताया कि हमने आंदोलन की चरम सीमा को छू लिया है। अब क्या करें, हम लोगों ने हर संभव प्रयास किए पर शासन प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंग रही, इसलिए अब हम इसे जन आंदोलन बनाकर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस विषय को लेकर कांग्रेसजनों के साथ बैठक का आयोजन रविवार 9 फरवरी को इटारसी के स्थानीय सुहाग मेरिज हाल पर शाम को चार बजे बैठक रखी गई है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम इटारसी शहर से लगभग 5000 से ज्यादा पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराएंगे यहां की बदहाल स्थिति को लेकर।


