सिलौंडी: ग्राम कुंसारी में चल रही भागवत कथा में कथावाचक मानवेंद्र शास्त्री जी ने भगवान कृष्णा और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई । किसी प्रकार एक गरीब ब्राह्मण से द्वारकाधीश भगवान कृष्णा ने अपनी मित्रता को निभाया है । आज के युग में लोग थोड़ा सा पैसे आने पर अपने गरीब मित्र से रिश्ते खत्म कर लेते है । मगर भगवान श्री कृष्णा ने मित्रता की अनोखी मिसाल बनाई है ।
कथा को सुनकर भक्त मन मुग्ध हो गए ।
बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह बहादुर, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, सरपंच अनिल सिंह बागरी,मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने कथा का सम्मान किया ।
कथा वाचक ने विधायक धीरेंद्र सिंह बहादुर,मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी,सरपंच अनिल सिंह बागरी के विकास कार्यों की तारीफ की है ।
इस दौरान मंडल सोनू दुबे तिलमन ,जनपद सदस्य अभिलाष राजभर , पूर्व जनपद सदस्य संतोष बर्मन,सुलभा त्रिपाठी ,सोनू गौतम सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही है ।


