सिलौंडी: बसंत पंचमी के सुअवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला गौरा में सुबह 7 से 9 तक पूजन का आयोजन रखा गया ।10:30 से 4:30 तक शिक्षण कार्य और 5 बजे से 9 बजे रात्रि तक बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतुति दी गई । बच्चों के शानदार प्रस्तुति देकर लोग मनमुग्ध हो गए।
सभी के मुख से एक ही शब्द निकाला कि आज गौरा शासकीय स्कूल के बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को फेल कर दिया ।
कार्यक्रम में आस -पास के सभी करीब दस ग्रामों से नागरिक बंधु अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को गौरवान्वित कर दिया। माताओं की भी संख्या अधिक रही ।
उपस्थित मुख्य अतिथि में माइसेम सीमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुशील कुमार तिवारी अध्यक्षता की भूमिका निभाए एवं विद्यालय के संगीत कार्यक्रमों के लिए आहूजा कंपनी का साउंड सिस्टम भेट कर बच्चों को खुशियां प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन शाला प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने किया । सभी अतिथि और आम जनता ने शिक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर जी को भारत रत्न दिलाने की मांग की है । एक ऐसा शिक्षक जिसने अपनी
स्वयं की सैलरी और जनप्रतिनिधियों से ,आम जनता से सहयोग लेकर एक सरकारी स्कूल गौरा को प्राइवेट स्कूलों से भी आगे ले जाकर खड़ा कर दिया है ।
श्री प्रकाश सिंह बागरी पूर्व जनपद अध्यक्ष, श्री विजय कुमार बागरी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रशांत राय जी ,श्री ओंकार उपाध्याय जी ,मोती हल्दकार ,श्री भीसम लाल तिवारी जी ,संकुल प्राचार्य श्री जसवंत सिंह जी,जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी श्रीमती रेखा नामदेव जी,एवं श्री भारत नामदेव जी, श्री अशोक बागरी प्रभारी प्राचार्य,श्री अनिल बागरी सरपंच खम्हरिया,श्री कैलाशचंद्र जैन जी सरपंच कछारगांव,श्री प्रवीण बर्मन जी,श्री अंगद तिवारी जी,श्री रामप्रकाश विश्वकर्मा जी,श्री सत्यदेव महोबिया जी,श्री बृजेश प्रताप सिंह जी,श्री पुरूषोतम लाल राय (शिक्षक) जी श्री सनत ( गुड्डा)राय जी शिक्षक ,श्री रेवाप्रसाद बागरी जी,श्री प्रसन्न खरे जी ,श्री अर्जुन पटेल जी ,श्री अनिल बागरी जी कछारगांव, विजय राय ,शैलेश जैन ,बालचंद्र जैन ,पत्रकार अनूप दुबे , एवं अन्य सभी हजार की संख्या में अपनी उपस्थिति से बच्चों को प्रोत्साहित किया ।


